बिलासपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता तेलसरा मे हुए अंधे कत्ल की गुत्थी 3 दिन मे सुलझी आरोपी गिरफ्तार आखिर क्या था कत्ल करने के पीछे कारण जाने सब कुछ पढ़े पूरी खबर

बिलासपुर:तेलसरा हत्या कांड को बिलासपुर पुलिस ने कुछ दिनों में ही सुलझा लिया है बीते शुक्रवार को रात्रि मे संदीप सिंह ठाकुर निवासी तेलसरा की हत्या अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कर दिए जाने पर घटनास्थल निरीक्षण, शव निरीक्षण, आसपास के लोगों के बयान व मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर मृतक संदीप द्वारा आरोपी फेकू यादव, राजा यादव की माता से गाली गलौज कर घर से निकालना तथा आरोपी राजा यादव की पत्नी पर गलत निगाह रखने से धारदार हथियार से हत्या होना पाया गया था। आरोपी घटना के बाद अलग-अलग स्थानों पर छुप गए थे । प्राथमिक विवेचना से क्रमवार संदेही लिस्ट तैयार कर ACCU बिलासपुर और थाना चकरभाटा पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग जगहों पर रेड कार्यवाही कर तीन आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ से आरोपी जल्द ही टूट गए और आरोपियों ने घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद कराया है। आरोपियों के
विरुद्ध पुख्ता साक्ष्य प्राप्त होने पर गिरफ्तार कर लिया गया है।कार्यवाही में ACCU बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, चकरभाटा थाना प्रभारी मनोज नायक, प्रधान आरक्षक आतिश पारीक प्रभाकर सिंह, सिद्धार्थ पांडे,आरक्षक मिथिलेश साहू, संजय विश्वास, चंद्रकांत निर्मलकर, योगेंद्र खूंटे, हरीश यादव, अर्जुन जांगड़े, त्रिलोक सिंह, सुभद्रा,आरोपियों के नाम- 1 राजा यादव पिता भरथु यादव उम्र 28 वर्ष निवासी तेलसरा चकरभाठा 2 फेकू यादव पिता भरथु यादव उम्र 34 वर्ष निवासी तेलसरा 3 शनि यादव पिता जलेश्वर उम्र 24 वर्ष निवासी नारियल कोठी बिलासपुर