बीजेपी किसान मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के घोषणा पत्र से अवगत कराया..3100 रुपए में धान खरीदी,महिलाओं को 12 हजार, मजदूरों को देंगे 10 हजार...




धमतरी नगरी...भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर भाजपा कार्यालय नगरी में राष्ट्रीय किसान मोर्चा मंत्री पिंकी शिवराज शाह ने प्रेसवार्ता लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए जो घोषणाएं की गई उसके संबंध में विस्तृत जानकारी दी...
उन्होंने कहा कि किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल साथ 3100रू. में देने की बात कही...साथ ही विवाहित महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 देने की घोषणा की है... और गरीबों के लिए 18 लाख आवास योजना की घोषणा जो कच्चे मकान वालों के लिए मकान बनाने की घोषणा की गई है....बरदाना की उपलब्धता धान खरीदी के पहले की जाएगी...महतारी बंदन योजना के तहत 12000 रुपये हर विवाहित महिला को वार्षिक वित्तीय सहायता दी जाएगी... 2 साल के भीतर एक लाख भर्ती करेंगे। तेंदूपता का संग्रहकों 5500 प्रति क्विंटल बोनस देंगे... भूमिहीन और खेतीहर मजदूर को 10000रू. सालाना मदद दी जाएगी। आयुष्मान भारत योजना 10 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर करवाई करेंगे...भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आयोग बनाएंगे।