पुलिस महानिरीक्षक महोदय रायपुर रेंज रायपुर द्वारा जिला धमतरी के 05 सहा उप निरीक्षक को दिये उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति...पुलिस अधीक्षक महोदय ने दिये पदोन्नत हुए अधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं...

पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पर दी गई पदोन्नति...

छत्तीसगढ़ धमतरी...पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री आरिफ एच.हुसैन (भा.पु.से.)द्वारा आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2023 के अनुसार आज दिनांक-29/08/2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रशांत ठाकुर ने पद्दोन्नत हुए सहा उप निरीक्षक को स्टार लगा कर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है जिसमें-: 

सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक बनाए गए...
01 श्री राजकुमार साहू
02 श्री गोविंद राम राजपूत  
03 श्री सोमन लाल सिन्हा
04 श्री सूरज पाल साहू
05 श्री तुला राम साहू 

 को पद्दोन्नति प्रदान दिया गया। पदोन्नत अधिकारी को पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर ने अवसर पर पदोन्नत अधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है...जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है...जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नत अधिकारी को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया...

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव,मुख्य लिपिक श्री सनत वर्मा, स्टेनो श्री अखिलेश शुक्ला, स्थापना प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव,प्रआर.विजय पति डिगेश शर्मा एवं पुलिस कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे जिन्होंने पद्दोन्नत हुए अधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।