CG में बीच बाजार गोलियों से दहले लोग: नक्सलियों ने घेरकर मारा.... हत्या के बाद मची भगदड़.... पुलिस मुखबिरी के चलते तीन साल से था टारगेट पर.... दहशत के चलते छोड़ा था गांव......




...
कांकेर 4 जनवरी 2022। कांकेर में नक्सलियों ने युवक को गोली मारकर मार दिया। माओवादियों ने उसे बीच बाजार में घेरकर मारा है। पुलिस मुखबिरी के शक में एक और हत्या हो गई है। उस वक्त सनसनी फैल गयी। जब बीच बाजार में नक्सलियों ने गोलियों की बौछार कर दी। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। मामला कोयलीबेड़ा थाना के बदरंगी गांव का है। कोयलीबेड़ा के गांव बदरंगी में सोमवार को साप्ताहिक बाजार में लगने वाले मुर्गा बाजार में कोयलीबेड़ा निवासी युवक महेश बघेल पहुंचा था।
तीन साल पहले युवक व उसके परिवार पर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया था। वह नक्सलियों के टारगेट में था और नक्सली उसकी तलाश कर रहे थे। वहीं मुर्गा बाजार में आने की जानकारी मिलने पर नक्सली भी शाम 5.30 बजे वहां पहुंचे और उसे घेर लिया। उसके सिर में बंदूक से गोली मारी गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई और नक्सली भी वहां से फरार हो गए। युवक महेश बघेल मूलत: ग्राम पंचायत आलपरस के आश्रित गांव हेटारकसा का रहने वाला था।
तीन साल पहले नक्सलियों ने इसके परिवार पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया था। इसके चलते पूरा परिवार गांव छोड़ कर कोयलीबेड़ा में रह रहा था। कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी सत्यवान सिंग ने बताया बदरंगी में ग्रामीण को नक्सलियों द्वारा गोली मारने की सूचना मिली है। पुलिस तस्दीक व जांच के लिए जा रही है। एक दिन पहले नक्सलियों ने बीजापुर में पूर्व ग्राम सेवक की हत्या कर दी थी।