भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भीलवाड़ा के राजस्थानी प्रवासियों से की विशेष की बातचीत




(नया भारत लाइव) भीलवाड़ा। प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर ब्रज क्षेत्र के 6 जिले की 36 विधानसभा की जिला प्रभारी व विधानसभा प्रभारियों की एक संगठनात्मक महत्वपूर्ण बैठक आगरा के होटल रमाड़ा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व प्रदेश अध्यक्ष के सानिध्य में सम्पन्न हुई ओर कासगंज जिले की तीनों विधानसभाओं के बारे में एक -एक विधानसभा प्रभारियों से चुनाव को लेकर चर्चा की। इसे मौके पर जिला प्रवासी प्रभारी दामोदर अग्रवाल, कासगंज विधानसभा प्रभारी लोकेश खंडेलवाल, प्रभारी धनराज गुर्जर, महेन्द्र सिंह रावत मौजूद थे, दामोदर अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजस्थानी प्रवासियों से विशेष बातचीत कर जीत के मूलमंत्र दिए और राजस्थानी प्रवासियों को विशेषतौर पर चुनाव प्रचार में जुटने का आग्रह किया।