CG ब्रेकिंग: कराटे की नेशनल प्लेयर से छेड़छाड़.... युवती ने अपने कराटे कोच पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप.... जबरदस्ती संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी.... फिर हुआ ये......

CG ब्रेकिंग: कराटे की नेशनल प्लेयर से छेड़छाड़.... युवती ने अपने कराटे कोच पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप.... जबरदस्ती संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी.... फिर हुआ ये......


बिलासपुर। कराटे की नेशनल प्लेयर युवती ही छेड़छाड़ का शिकार हो गई है। युवती ने जिले के रतनपुर थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती ने किसी और पर नहीं बल्कि अपने कराटे कोच अशोक वर्मा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी कोच पर जान से मारने की धमकी और गाली देने का भी आरोप लगाया है। आरोपी अशोक वर्मा ने पीड़ित युवती का ब्लैक बेल्ट सर्टिफिकेट और उसकी गाड़ी के कागजात भी उससे छीन लिए हैं। आरोपी फरार हो गया है। 

 

पुलिस मामले की जांच कर ही है। रतनपुर टीआई हरविंदर सिंह ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती लड़कियों को सेल्फ डिफेंस के लिए मार्शल आर्टस की ट्रेनिंग भी देती है। अशोक को पिछले 5 साल से जानती है। 

 

बताया गया है कि 7 जून को आरोपी ने युवती से रतनपुर थाना क्षेत्र के सीस गांव में जबरदस्ती छेड़छाड़ की थी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी बिलासपुर के कोटा इलाके का रहने वाला है। युवती ने पूरे मामले की शिकायत मंगलवार को दर्ज कराई है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।