CG ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश: बीच बाजार हुए महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी....️ मृतका और आरोपी के पति-पत्नी जैसे थे संबंध.... मृतका को देखा दो अन्य लड़को के साथ संदिग्ध हालत में.... फिर जो हुआ.... आरोपी गिरफ्तार......

CG ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश: बीच बाजार हुए महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी....️ मृतका और आरोपी के पति-पत्नी जैसे थे संबंध.... मृतका को देखा दो अन्य लड़को के साथ संदिग्ध हालत में.... फिर जो हुआ.... आरोपी गिरफ्तार......

बस्तर। संजय बाजार में हुये हत्या की गुत्थी कोतवाली पुलिस द्वारा सुलझायी गई।️ सुजाता भारती नामक महिला की संजय बाजार में हत्या हुई थी।️ अवैध संबंध के शक के आधार पर महिला की हत्या की गई।️ धारदार चाकू से हमला कर हत्या की गई।️ मृतका एवं आरोपी के पति पत्नि जैसे संबंध थे। बस्तर पुलिस को अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल हुई है।️ नाम आरोपी नागूु नायडू उम्र 35 साल निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर है।

 

             
ज्ञात हो कि थाना सिटी कोतवाली को दिनांक 15.08.2021 को अस्पताल से सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी महिला की चोट लगने से मेडिकल काॅलेज डिमरापाल में मृत्यु हो गई है। नयाभारत को मिली जानकारी के अनुसार सूचना पर थाना कोतवाली में मर्ग पंजीबद्ध कर जाॅच में लिया गया। दौरान जाॅच में पाया गया कि मृतका सुजाता भारती की मृत्यु धारदार हथियार से चोट लगने से हुई है। मामले में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। 

 


इस दौरान अनुसंधान के चश्मदीद साक्षियों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही नागू नायडू को मामले के संबंध में पुछताछ किया गया। पुछताछ पर संदेही नागू नायडू ने मृतका सुजाता भारती की हत्या करना स्वीकार किया है नयाभारत को मिली जानकारी के अनुसार बताया कि पिछले कुछ वर्षो से मृतिका सुजाता भारती के साथ उसका संबंध है एवं घटना के दो दिवस पूर्व दिनांक 13.08.2021 सुजाता को दो अन्य लड़को के साथ संदिग्ध अवस्था में देखकर उक्त लड़कों के साथ अवैध संबंध होने के शंका पर संजय मार्केट सामुदायिक भवन में मृतिका के साथ मारपीट किया गया एवं अपने पास रखे धारदार चाकू से मृतिका के उपर प्राणघातक हमला किया था एवं मृतका को घायल अवस्था में मौके से छोड़कर भाग गया था। 

 


अगले दिन मृतका को आसपास काम करने वाले लोगों के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिनांक 15.08.2021 को मृतका सुजाता भारती की मृत्यु हो जाना बताया है। नयाभारत को मिली जानकारी के अनुसार मामले में आरोपी नागू नायडू के कब्जे से अपराध कारित चाकू बरामद कर लिया गया है एवं आरोपी नागू नायडू को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है।