बस्तर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ,शहर अध्यक्ष को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करने पहुंचे मुक्ति मोर्चा व जोगी कांग्रेस के नेता नवनीत चांद - संतोष सिंह




जगदलपुर। दीपावली के शुभ अवसर पर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद द्वारा एक अनूठी पहल की शुरुआत करते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बस्तर जिले में सक्रिय विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के जिलाध्यक्ष से मुलाकात कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देने का कार्य प्रारंभ किया है।
इसी तारतम्य में आज बस्तर जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य एवं जगदलपुर शहर अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा से मुलाकात कर,मिठाई भेट दे, दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की गई ईश्वर से उनके उनके परिवार के स्वस्थ जीवन वह उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस दौरान अजीत जोगी युवा मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष संतोष सिंह सोशल मीडिया प्रभारी ओम मरकाम विशेष तौर पर उपस्थित थे।