सांसद ने जन्मदिन पर रिकॉर्ड तोड़ ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाया...

सांसद ने जन्मदिन पर रिकॉर्ड तोड़ ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाया...
सांसद ने जन्मदिन पर रिकॉर्ड तोड़ ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाया...

सांसद ने जन्मदिन पर रिकॉर्ड तोड़ ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाया

जन्मदिन को सदस्यता अभियान के रूप में यादगार सांसद महेश कश्यप ने बनाया

सादगी व सरलता के बीच सांसद ने अपना जन्मदिन मनाया

जगदलपुर : बस्तर लोकसभा से सांसद महेश कश्यप ने 1 अक्टूबर को अपने जन्मदिवस पर जिले में आयोजित अनेको कार्यक्रम में शिरकत क़िया।

जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी मन्दिर  पहुँचकर सांसद ने सपरिवार माता के दर्शन कर पूजा अर्चना किया।

धरमपुरा कीड़ा परिसर पहुँचकर महेश कश्यप आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

नानगुर मण्डल के हाटपदमुर में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने अपने जन्मदिवस के अवसर रिकार्ड तोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रामीणों को दिलाई है।

 आपको बता दे कि बस्तर क्षेत्र में सदस्यता अभियान को ले कर बस्तर सांसद गम्भीर नजर आ रहे है। लगातार खुद मॉनिटरिंग कर बस्तर संभाग में भाजपा सदस्यता अभियान को ले कर भाजपा के कार्यकर्ताओं को इस ओर काम करने हेतु प्रेरित कर रहे है।

अपने जन्मदिवस पर 1 दिन में हजारों लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराकर बस्तर में  सांसद ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

उनके जन्मदिन पर उनके निवास पहुँचकर अधिक संख्या में क्षेत्रवासियों, सभी समाज के सदस्यों व ग्रामीणों ,शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई प्रेषित की है।

जन्मदिवस पर लोगो के मिले अपार प्रेम व आशीर्वाद - बधाई संदेश हेतु सांसद ने सभी का आभार प्रकट किया है।