Morning vastu tips: माँ लक्ष्मी स्वयं आयेंगी आपके घरों में, बस सुबह उठकर कर ले ये 5 काम, हो जाएगी आप पर मेहरबान....
Morning vastu tips: Maa Lakshmi herself will come to your homes, just wake up in the morning and do these 5 things, she will be kind to you.... Morning vastu tips: माँ लक्ष्मी स्वयं आयेंगी आपके घरों में, बस सुबह उठकर कर ले ये 5 काम, हो जाएगी आप पर मेहरबान....




Morning vastu tips:
नया भारत डेस्क : वास्तु में बताए गए नियमों का पालन करने मात्र से व्यक्ति के जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है, इसी तरह से यदि आप रोजाना सवेरे उठकर वास्तु में बताए गए इन बातों का ध्यान रखते हैं, आप अवश्य ही अपने जीवन को सुचारू तरीके से व्यतीत कर सकते हैं. सुबह के समय यदि आप उपरोक्त बताई जा रही बातों को व्यवहार में लेकर आते हैं, तो आपको अवश्य ही देवी लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. तो चलिए जानते हैं… (Morning vastu tips)
सवेरे उठकर किन कामों को करने पर मिलती है देवी लक्ष्मी की कृपा
अगर आप रोजाना नियमित तौर पर सुबह उठकर पक्षियों को दाना खिलाते हैं, इससे देवी लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होते हैं और आपकी कुंडली में मौजूद ग्रहों के अशुभ प्रभाव से आपको बचाती हैं. रोजाना सुबह उठकर काली चींटियों को आटा खिलाने से आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है. साथ ही आपको भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है. (Morning vastu tips)
अगर आप सुबह उठकर एक गौ माता के दर्शन करते हैं, और गाय को रोटी भी खिलाते हैं, तो इससे देवी लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होकर अपनी कृपा आप पर बरसाती हैं. अगर आप सुबह उठते ही अपनी दोनों हथेलियों को देखते हैं और उन्हें चूमते है, तो इससे आपकी किस्मत जागती है. सुबह उठकर अगर आप धार्मिक ग्रंथों का दर्शन करते हैं और उनका पाठ करते हैं, तो ऐसे आपका पूरा दिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ व्यतीत होता है. (Morning vastu tips)