Moringa Leaves Boiled Water Benefits: सहजन के पत्ते उबालकर पीने के 6 कमाल के फायदे, डायबिटीज़ से लेकर कोलेस्ट्रॉल सब हो जाता है कम!

Moringa Leaves Boiled Water Benefits: 6 Amazing Benefits of Drinking Drumstick Leaves Boiled, From Diabetes To Cholesterol All Are Reduced! Moringa Leaves Boiled Water Benefits: सहजन के पत्ते उबालकर पीने के 6 कमाल के फायदे, डायबिटीज़ से लेकर कोलेस्ट्रॉल सब हो जाता है कम!

Moringa Leaves Boiled Water Benefits: सहजन के पत्ते उबालकर पीने के 6  कमाल के फायदे, डायबिटीज़ से लेकर कोलेस्ट्रॉल सब हो जाता है कम!
Moringa Leaves Boiled Water Benefits: सहजन के पत्ते उबालकर पीने के 6 कमाल के फायदे, डायबिटीज़ से लेकर कोलेस्ट्रॉल सब हो जाता है कम!

Moringa Leaves Boiled Water Benefits : 

 

नया भारत डेस्क : मोरिंगा को हिन्दी में सहजन कहा जाता है, जिसके पेड़ एशिया और अफ्रीका के कई हिस्सों में मिल जाएंगे। इस पेड़ के हर हिस्से का सेवन किया जाता है, जिससे शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचते हैं। जिसका सेवन करने से कई को अद्भुत लाभ मिलते हैं। हम में से ज्यादातर लोगों की करी, दाल या सांभर का यह अहम हिस्सा है। आपने बहुत से लोगों को सहजन का परांठा और सूप भी पीते देखा होगा, वहीं बहुत से लोग सहजन की चाय पीना भी बहुत पसंद करते हैं। आप किसी भी रूप में इसका सेवन करें, यह सेहत के लिए बहुत लाभदायक है। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ सहजन ही नहीं, बल्कि इसके पत्ते भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं? और अगर आप सुबह सहजन की पत्तियों को पानी में उबालकर, इसके पानी का सेवन करने से जबरदस्त फायदे मिलते हैं? (Moringa Leaves Boiled Water Benefits)

सहजन की पत्ते उबालकर पीने से सेहत के क्या फायदे मिलते हैं, इस पर बेहतर जानकारी के लिए हमने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भुवनेश्वरी से बात की। इस लेख में हम आपको सहजन के पत्ते उबालकर पीने के 6 फायदे (sahjan ke patte ubal kar peene ke fayde) बता रहे हैं। (Moringa Leaves Boiled Water Benefits)

सहजन के पत्ते सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है- 

डॉ. भुवनेश्वरी के अनुसार एंटीऑक्सीडेंट, एमिनो एसिड, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए और थायमिन जैसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जब आप सहजन के पत्तों का सेवन करते हैं, तो इससे न सिर्फ शरीर को जरुरी पोषण मिलता है, बल्कि कई बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। सेहजन के पत्तियों को पानी में उबालकर पीना, इसके स्वास्थ्य लाभों को प्राप्त करने का सबसे आसान तरीका है। (Moringa Leaves Boiled Water Benefits)

सहजन के पत्ते उबालकर पीने के फायदे- 

1. कम होता है हृदय रोगों का जोखिम

अध्ययन में पाया गया कि सहजन के पत्तों अर्क ने हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने और बेहतर फंक्शन में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल कम करने और बीपी कंट्रोल में भी सहायक है। यह धमनियों में प्लाक के निर्माण को भी रोकता है। (Moringa Leaves Boiled Water Benefits)

2. ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

डायबिटीज रोगियों के लिए सहजन के पत्तों का अर्क बहुत लाभकारी होता है, क्योंकि यह हाई ब्लड शुगर को कम करने और कंट्रोल रखने में मदद करता है।

3. मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है

सहजन के पत्तों का पानी पीने से मस्तिष्क के रसायनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह हार्मोन्स के संतुलन और मूड में सुधार करने में भी मदद करता है। चिंता, तनाव को भी कम करता है। (Moringa Leaves Boiled Water Benefits)

4. कैंसर के विकास का जोखिम कम होता है

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से सहजन के पत्तों का पानी फ्री-रेडिकल्स और हानिकारक टॉक्सिन्स को नष्ट करने में मदद करता है, जो कि कैंसर की कोशिकाओं का निर्माण करते हैं और कैंसर का कारण बनते हैं। (Moringa Leaves Boiled Water Benefits)

5. क्रॉनिक रोगों का जोखिम कम होता है

पॉलीफेनोल्स, टैनिन, सैपोनिन और कई अन्य यौगिकों से भरपूर सहजन के पत्तों का पानी, हृदय, लिवर रोग और डायबिटीज जैसे रोगों के जोखिम कम करता है और सूजन से लड़ता है। सूजन कई गंभीर रोगों को जन्म देती है। इन सभी लाभों को प्राप्त करने के लिए आपको बस 10-12 सहजन की पत्तियों को पानी में उबालना है, फिर इसे छानकर सुबह खाली पेट पीना है। (Moringa Leaves Boiled Water Benefits)