CG BIG NEWS : भाजपा को लगा एक और झटका, 50 से अधिक BJYM कार्यकर्ताओं ने थामा Congress का हाथ.....
छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि 50 से अधिक भाजयुमो कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।




जशपुर। चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में नेताओं के दल बदल का दौर जोरों पर है। इस बीच खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि 50 से अधिक भाजयुमो कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार तपकरा मंडल के 50 से अधिक भाजयुमो नेता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इन सभी कार्यकर्ताओं ने कुनकुरी विधायक यूडी मिंज की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली है।
चुनावी साल में 50 से अधिक कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में जाना भाजपा के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। वो भी तब जब पिछले चुनाव में भाजपा को इन क्षेत्र से करारी मात मिली थी।