Monsoon 2022 : देश में बहुप्रतीक्षित मानसून ने दी दस्तक, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, जल्द मिल सकती है गर्मी से राहत… जानें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

Monsoon 2022: The much-awaited monsoon has knocked in the country, heavy rains in many states of South India भीषण गर्मी में गर्म मौसम की मार इन दिनों जोरों पर है। भीषण गर्मी और उमस के बीच दिन में चलने वाली हवा भी मानो आंच और तपिश के साथ चल रही हो।

Monsoon 2022 : देश में बहुप्रतीक्षित मानसून ने दी दस्तक, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, जल्द मिल सकती है गर्मी से राहत… जानें कहां कैसा रहेगा मौसम.....
Monsoon 2022 : देश में बहुप्रतीक्षित मानसून ने दी दस्तक, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, जल्द मिल सकती है गर्मी से राहत… जानें कहां कैसा रहेगा मौसम.....

Monsoon 2022: The much-awaited monsoon has knocked in the country, heavy rains in many states of South India

भीषण गर्मी में गर्म मौसम की मार इन दिनों जोरों पर है। भीषण गर्मी और उमस के बीच दिन में चलने वाली हवा भी मानो आंच और तपिश के साथ चल रही हो। मगर, इन सभी चुनौतियों के बीच राहत की बात यह है कि बहु प्रतीक्षित मानसून ने देश में अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सक्रियता के साथ अपनी दस्तक दे दी है। इस लिहाज से देश में मानसून ने इस बार करीब सप्ताह भर पहले ही दस्तक दे दी है। (Monsoon 2022: The much-awaited monsoon has knocked in the country)

आज बुधवार को मानसून की अक्षीय रेखा अंडमान निकोबार द्वीप समूह से होकर गुजरती नजर आई। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मानसूनी बादलों ने आखिरकार दस्तक दी तो उत्तर भारत के लोगों ने खूब राहत की सांस ली है। दरसल नई दिल्ली तक में तापमान 49 डिग्री तक सोमवार को जा पहुंचा था। ऐसे में मानसून और देर होता तो दुश्वारी बढ़ना तय था। बुधवार को आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। माना जा रहा है कि अब जल्द ही समुद्र तटीय इलाकों तक इसका असर पहुंच जाएगा। इसके बाद यह मैदानी इलाकों में जून में सक्रिय हो जाएगा।(Monsoon 2022: The much-awaited monsoon has knocked in the country)

बीते वर्ष 18 जून को सोनभद्र के रास्ते मानसून ने पूर्वांचल में दस्तक दी थी और लखनऊ तक मानसूनी बादलों की सक्रियता एक दिन में हो गई थी। इस बार मानसून छह दिन पहले ही आ चुका है, ऐसे में मानसून की सक्रियता इसी प्रकार बनी रही तो 20-1 जून के बीच मानसून सक्रिय हो जाएगा।(Monsoon 2022: The much-awaited monsoon has knocked in the country)