यह है दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली लड़की.... गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हुआ नाम... मॉडलिंग में ली एंट्री... ओलिंपक मेडलिस्ट भी हैं... इन दिक्कतों का करना पड़ता है सामना.....

यह है दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली लड़की.... गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हुआ नाम... मॉडलिंग में ली एंट्री... ओलिंपक मेडलिस्ट भी हैं... इन दिक्कतों का करना पड़ता है सामना.....


डेस्क। रूस की एकैटेरियन लिसिना के नाम दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली महिला का गिनेस वर्ल्ड रेकॉर्ड है। इसी साल जून में उन्होंने इस रेकॉर्ड को अपने नाम किया। लिसिना की बाईं टांग की लंबाई 132.8 सेंटीमीटर (52.2 इंच) है, जबकि दाईं टांग की लंबाई 132.2 सेंटीमीटर (52 इंच) है यानी 4 फीट से भी ज्यादा। 6 फीट 9 इंच लंबी लिसिना ओलिंपक मेडलिस्ट भी हैं। उन्होंने 2008 ओलिंपिक में बास्केटबॉल में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। लिसिना ने हाल में मॉडलिंग में एंट्री ली है।

 

लिसिना को अपनी लंबाई की वजह से कई बार दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। जैसे उन्हें विमान या कार में बैठने में काफी परेशानी होती है। इसके अलावा न तो उनके नाप के कपड़े मिलते हैं और न ही जूते। उन्हें अलग से अपने लिए जूते बनवाने पड़ते हैं। दुनिया अजब-गजब और रोमांचक चीजों से भरी पड़ी है। दुनिया में ऐसे भी कई लोग हैं जो अपनी अजब-गजब चीजों के लिए जाने जाते हैं। रूस की एकैटेरियन लिसिना का दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली महिला का गिनेस वर्ल्ड रेकॉर्ड है।

 

 

आपको जानकर हैरानी होगी कि एकैटेरिना लिसिना एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं जिसमें सभी लंबे हैं। उनके भाई की लंबाई 6 फीट 6 इंच, पिता की लंबाई 6 फीट 5 इंच और मां की लंबाई 6 फीट 1 इंच है। 29 साल की एकैटेरिना पेशे से एक मॉडल हैं। उन्हें दुनिया की लंबी मॉडल का खिताब भी दिया जा चुका है। 6 फीट 9 इंच लंबी लिसिना ओलिंपक मेडलिस्ट भी हैं। उन्होंने 2008 ओलिंपिक में बास्केटबॉल में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।