Malaika Arora Latest Viral Video : Malaika Arora को पारंपरिक अंदाज़ में सजा देख, दिल दे बैठे फैंस- देखें वीडियो...
Malaika Arora Latest Viral Video: Seeing Malaika Arora punished in traditional style, fans were heartbroken - watch the video... Malaika Arora Latest Viral Video : Malaika Arora को पारंपरिक अंदाज़ में सजा देख, दिल दे बैठे फैंस- देखें वीडियो...




Malaika Arora Latest Viral Video:
नया भारत डेस्क : मलाइका की उम्र तेज़ी से बढ़ रही है लेकिन उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आ रही। दिन पर दिन वो और भी हसीन होती जा रही हैं। ऐसा ही कुछ उनके लेटेस्ट वीडियो में भी देखने को मिला। दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक लेटेस्ट वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है। (Malaika Arora Latest Viral Video)
मलाइका ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो में मलाइका को देखकर अर्जुन तो क्या कोई भी उनके प्यार में पागल हो जाएगा। अब एक्ट्रेस पारंपरिक अंदाज़ में सज-धजकर फैंस का दिल चुरा रही हैं। इस बार उन्होंने वेस्टर्न लुक को छोड़ इंडियन अवतार में अपना जादू चलाया है। वैसे ऐसे बेहद कम मौके आते हैं जब एक्ट्रेस इस तरह की पोशाक में नज़र आती हैं। शायद इसी वजह से अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है। सामने आए इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा मराठी लुक में दुल्हन की तरह तैयार नज़र आ रही हैं। (Malaika Arora Latest Viral Video)
एक्ट्रेस का लुक
लाल खूबसूरत ऑउटफिट, पैरों में पायल, बालों में गजरा लगाकर उन्होंने अपना श्रृंगार किया है। ढेर सारे गहने, हाथों में ढेर सारी चूड़ियाँ, नाक में नथनी और माथे पर चाँद बिंदी से उन्होंने अपने इस लुक को कम्पलीट किया। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘पारंपरिक ते अधिक सुंदर!’ अब उनकी इस अदा और नज़ाकत के फैंस दीवाने हो गए हैं। सभी लोग अब इस वीडियो को लाइक करते दिखाई दे रहे हैं। साथ कमेंट्स में अब एक्ट्रेस की तारीफों में यूजर्स ने पुल बांध दिए हैं। (Malaika Arora Latest Viral Video)
फैंस का रिएक्शन
इसी बीच एक यूजर ने अब कमेंट कर पूछा, ‘फिर शादी है क्या….?’ एक यूजर ने कहा, ‘क्या खूब लगती हो.. बड़ी सुंदर दिखती हो।’ तो किसी ने उन्हें ‘एवरग्रीन एक्ट्रेस’ का टैग दे दिया। इतना ही नहीं एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया, ‘आपकी उम्र का होता तो प्रपोज कर देता’। अब कुछ ऐसे ही रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। (Malaika Arora Latest Viral Video)