Mahindra Thar 5 Door: थार के लुक और फीचर्स से जल्द उठेगा पर्दा, ज्यादा स्पेस के साथ बहुत कुछ खास, जल्द लांच होने वाला हैं महिंद्रा थार...

Mahindra Thar 5 Door: The look and features of Thar will soon reveal the curtain, something special with more space, Mahindra Thar is going to be launched soon. Mahindra Thar 5 Door: थार के लुक और फीचर्स से जल्द उठेगा पर्दा, ज्यादा स्पेस के साथ बहुत कुछ खास, जल्द लांच होने वाला हैं महिंद्रा थार...

Mahindra Thar 5 Door: थार के लुक और फीचर्स से जल्द उठेगा पर्दा, ज्यादा स्पेस के साथ बहुत कुछ खास, जल्द लांच होने वाला हैं महिंद्रा थार...
Mahindra Thar 5 Door: थार के लुक और फीचर्स से जल्द उठेगा पर्दा, ज्यादा स्पेस के साथ बहुत कुछ खास, जल्द लांच होने वाला हैं महिंद्रा थार...

Mahindra Thar 5 Door:

 

पावरफुल एसयूवी बनाने वाली देसी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बीते दिनों अपनी नई स्कॉर्पियो-एन लॉन्च की और अब आने वाले समय में वह ऑफ-रोड एसयूवी थार को भी अपडेट करने की तैयारी में है। खबर आ रही है कि आने वाले समय में महिंद्रा थार को 5 डोर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है, जो कि मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा स्पेस, बेहतर फीचर्स और ज्यादा सेफ्टी फीचर्स से लैस हो सकती है। फिलहाल मार्केट में 3 डोर महिंद्रा थार की अच्छी बिक्री हो रही है।

लोग अब थार के 5 डोर मॉडल की मांग कर रहे हैं। मौजूदा 3 डोर महिंद्रा थार की कीमत 13.53 लाख रुपये से लेकर 16.03 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है। Mahindra and Mahindra की ऑफ-रोड SUV Thar भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर है। लॉन्च किए जाने के दो साल बाद भी इसका वेटिंग पीरियड बहुत ज्यादा है। एक तरफ जहां Force और Suzuki इस बढ़ते सेगमेंट को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ महिंद्रा 5-Door Thar लाने की तैयारी कर रही है। (Mahindra Thar 5 Door)

Mahindra Thar 5-Door के टेस्टिंग मॉडल को हाल में स्पॉट किया गया है। इसे 3-डोर मॉडल के साथ देखा गया है। आइए जानते हैं नई थार में क्या बदलाव होंगे…

Mahindra Thar 5-Door के फीचर्स:

Mahindra के सीनियर VP और ऑटोमोटिव प्रोडक्ट डेवलपमेंट के हेड आर वेलुसामी ने पुष्टि की है कि Thar का अपकमिंग मॉडल Scorpio-N के प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म का 81% हिस्सा हाई-स्ट्रेंथ स्टील से बना है। उम्मीद है Thar 5-डोर में भी वही पेंटा-लिंक सस्पेंशन हो सकता है, जो स्कॉर्पियो एन में मिलता है। (Mahindra Thar 5 Door)

Mahindra Thar 5-Door का डिजाइन:

हालिया स्पाई शॉट से ज्यादातर रियर प्रोफाइल का पता चलता है। रियर की बात करें तो इसमें LED टेललाइट्स, रियर फॉग लैंप्स, स्पेयर वील हाउसिंग और बम्पर के साथ एक जैसा दिखने वाला टेलगेट मिलता है। हालांकि, रियर सस्पेंशन में थोड़ा बदलाव किया गया है। इसमें नया बीफियर स्वे बार मिलता है जो इसके डिफरेंशियल के नीचे दिया गया है। (Mahindra Thar 5 Door)

New Mahindra thar 5 door launch date in india 2022-2023 5-door Mahindra Thar  to be launched by 2023 - YouTube

Mahindra Thar 5-Door कब होगी लॉन्च?

रिपोर्ट्स के अनुसार 5-Door Mahindra Thar को 2023 में लॉन्च किया जा सकता है। इसी समय 5-door Maruti Jimny को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च होने पर, Thar 5-Door का मुकाबला 5-डोर Force Gurkha और 5-डोर Jimny दोनों से होगा। (Mahindra Thar 5 Door)

Mahindra Thar 5-Door का इंजन:

रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra Thar 5-Door को पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें थार 3-डोर, स्कॉर्पियो एन और XUV700 जैसे ही इंजन मिलेंगे। हालांकि पावर और टॉर्क आउटपुट Mahindra Scorpio-N की तरह हो सकता है। इसके अलावा महिंद्रा थार 5-डोर में 4-डोर थार की तरह स्टैंडर्ड फॉर्म में 4X4 सिस्टम नहीं मिलने की उम्मीद है। (Mahindra Thar 5 Door)