मगरलोड छ.ग: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा निकाली गई. कार की गति को नियंत्रित करने से पहले अपने दिमाग की गति को नियंत्रित करना सबसे जरूरी है।

Magarload CG: Road Safety Motor Cycle Yatra..

मगरलोड छ.ग: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा निकाली गई.  कार की गति को नियंत्रित करने से पहले अपने दिमाग की गति को नियंत्रित करना सबसे जरूरी है।
मगरलोड छ.ग: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा निकाली गई. कार की गति को नियंत्रित करने से पहले अपने दिमाग की गति को नियंत्रित करना सबसे जरूरी है।

NBL, 10/04/2022, Lokeshwer Prasad Verma,. Magarload CG: Road Safety Motor Cycle Yatra was taken out under the aegis of Prajapita Brahmakumari Ishwariya Vishwavidyalaya Service Center. Before controlling the speed of the car, it is most important to control the speed of your mind.

मगरलोड। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र मगरलोड के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा निकाली जा रही है।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज के ट्रांसपोर्ट विंग द्वारा देश में स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के उपलक्ष्‌य में मोटरसाइकिल यात्रा निकाली जा रही है। प्रथम दिवस थाना प्रभारी मगरलोड प्रणाली वैद्य ने हरी झंडी दिखाकर मोटरसाइकिल यात्रा को रवाना किया।

धमतरी से आईं बीके सरस बहन, बीके रेखा बहन, नवनीता बहन, सुनीता बहन सहित सेवा केंद्र मगरलोड के भाई-बहनें उपस्थित रहे। यात्रा मगरलोड से प्रारंभ होकर मेघा, अरौद, खैरझिटी, कुंडेल, बड़ी करेली, मोहरेंगा, हसदा, खिसोरा, भोथीडीह, शुक्लाभाठा, बेलरदोना होते हुए वापस मगरलोड सेवा केंद्र पहुंचकर समाप्त हुई। द्वितीय दिवस यह यात्रा सेवा केंद्र से प्रारंभ होकर नगर भैंसमुंडी मगरलोड के विभिन्ना चौक चौराहों से होते हुए मोहंदी, सरगी, सोनेवारा पाहंदा, भोथा बोरसी तक पहुंची।

यात्रा के दौरान कई गांवों में लघु नाटिका यमराज, चित्रगुप्त एवं अन्य कलाकारों के माध्यम से नियंत्रित वाहन चलाने का संदेश दिया गया। सुरक्षित यात्रा संबंधी नारे, पंपलेट एवं बीच-बीच में भाषण प्रवचन के माध्यम से भी लोगों को सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा के संबंध में संदेश देकर जागरूक करने का प्रयास किया गया। 40 से 50 भाई बहनें हेलमेट पहनकर मोटर साइकिल चलाते हुए सुरक्षित यात्रा का संदेश दे रहे थे।

बीके सरस दीदी ने कहा कि हमें सुरक्षित यात्रा करना है तो हेलमेट का उपयोग करना चाहिए। नशे व मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी नहीं चलाना चाहिए। सड़क के नियमों का पालन करते हुए गाड़ी चलाना चाहिए।

गाड़ी की गति पर नियंत्रण करने से पहले अपने मन की गति पर नियंत्रण करना सबसे जरूरी है, क्योंकि आज मानव का मन अत्यंत अशांत होता जा रहा है। धमतरी से आए श्याम भाई, पुनीत भाई, गेंदू भाई, धनेंद भाई ने भी सड़क सुरक्षा- सुरक्षित यात्रा के संबंध में संदेश सुनाया।

कलाकारों के माध्यम से नियंत्रित वाहन चलाने का संदेश दिया गया।