CG VIDEO ब्रेकिंग: बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हाईवोल्टेज ड्रामा.... भाजपा-कांग्रेस नेताओं में तगड़ी भिड़ंत…. जमकर हुई गाली-गलौज और धक्का-मुकी…. कांग्रेसी टूट पड़े.... 3 थानों से बुलानी पड़ी पुलिस.... देखें जबर्दस्त झड़प का VIDEO.....




जगदलपुर। विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। यहां तक की हाथापाई की नौबत आ गई। नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। जमकर गाली-गलौज हुई। काफी मशक्कत के बाद स्थिति कंट्रोल में आयी। एक दूसरे को देख लेने और दिखा देने की धमकियां भी दी गयी। करीब 2 घंटे तक दोनों राजनीतिक दलों के बीच ये हालात बने रहे। दोनों तरफ से अपशब्दों की बौछार शुरू हो गयी।
बस्तर जिला भाजपा दफ्तर के बाहर सोमवार की सुबह कांग्रेस के नेता महंगाई के मुद्दे पर धरना दे रहे थे। सभी केंद्र की भाजपा सरकार को पेट्रोल, डीजल और दूसरी चीजों के बढ़े दामों का जिम्मेदार बताकर नारे लगा रहे थे। इतने में भाजपा युवा मोर्चा के नेता अविनाश श्रीवास्तव वहां पहुंच गए। इन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कांग्रेसियों के सामने ही शुरू कर दी। ये देख कांग्रेसी गुस्से में आ गए। इसके बाद भाजपा नेताओं की तादाद बढ़ने लगी। कांग्रेसियों ने भी जवाब में PM मोदी के खिलाफ नारे लगाए।
दूसरी तरफ से CM भूपेश बघेल के खिलाफ नारे भाजपा नेता लगाने लगे। पुलिस ने माहौल को भांपकर फौरन आसपास के तीन थानों से स्टाफ बुलवाया। भाजपा दफ्तर के सामने अब दोनों दलों के नेता मरने मारने को आमादा थे। कुछ देर बाद यहां से सांसद दीपक बैज का काफिला गुजरा। भाजपा नेताओं ने नारेबाजी करते ही काफिले को रोकने का प्रयास किया। कांग्रेसी ये देख खुद को रोक न सके। अब बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। सांसद का काफिला पुलिस की मदद से आगे निकल गया। कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा दफ्तर में घुसने का प्रयास किया। इन्हें मुश्किल से पुलिस ने रोका। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों जैसे-तैसे दोनों दलों के नेताओं को समझाकर माहौल शांत करवाया। भारतीय जनता पार्टी के नेता कांग्रेसियों के रवैये से बेहद नाराज हैं।
देखें वीडियो