VIDEO: नदी में अचानक मिला 'जीवित डायनासोर'.... वीडियो आया सामने.... विशालकाय 'जीवित डायनासोर' देख दंग रह गए लोग.... देखें VIDEO.....
Huge 100-Year-Old Sturgeon Caught in British Columbia Living dinosaur suddenly found river people stunned see VIDEO Sturgeon जीवित डायनासोर




...
Huge 100-Year-Old Sturgeon Caught in British Columbia: कनाडा के Fraser नदी में ब्रिटिश कोलंबिया के यवेस बिस्सन (Yves Bisson) और एंगलर डैन ललियर (Angler Dan Lallier) मछली पकड़ने गए थे। मछली पकड़ने गए दो लोगों के हाथ नदी में ऐसी चीज लगी। जिसे देखकर वो हैरान रह गए। दोनों मछुआरों के जाल में एक मछली फंसी थी, जो करीब 270 किलो वजनी थी। इसका नाम Sturgeon मछली है, जिसे जीवित डायनासोर (Living Dinosaurs) के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें पानी में उछलती एक विशाल मछली दिखाई दी।
जैसे ही उन्होंने इसे बाहर निकाला तो वो चौंक गए। क्योंकि उनके हाथ Sturgeon मछली लगी थी, जो कि बेहद दुर्लभ मछली है। मछली को 'जीवित डायनासोर' भी कहते हैं। बिस्सन कहते हैं कि मछली करीब 11 फीट लंबी थी और इसका 250 से 300 किलो तक था। बिस्सन ने मीठे पानी की मछली के विशाल आकार को दिखाने के लिए टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसे 35 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
फिलहाल उन्होंने टैगिंग कर इस मछली को वापस नदी में छोड़ दिया। फिशिंग एक्सपर्ट एंगलर ने बताया कि मछली Sturgeon प्रजाति की है, जिसे 'जीवित डायनासोर' भी कहा जाता है, क्योंकि यह जुरासिक युग की है। वो कहते हैं कि Sturgeon Fish दुनिया में सबसे मजबूत ताजे पानी की मछली है और मछली पकड़ने के लिए मृत्यु दर 0.012% है। ये मछलियां काफी लंबे समय तक जीवित रहती हैं।