LIC Index Plus Policy : LIC ने पेश किया जबरदस्त स्कीम! इंश्योरेंस व शेयर बाजार का एक साथ उठा सकेंगे फायदा, जाने निवेश और फायदे से जुडी सारी जानकारी...

LIC Index Plus Policy: LIC introduced a tremendous scheme! You will be able to take advantage of insurance and stock market together, know all the information related to investment and benefits... LIC Index Plus Policy : LIC ने पेश किया जबरदस्त स्कीम! इंश्योरेंस व शेयर बाजार का एक साथ उठा सकेंगे फायदा, जाने निवेश और फायदे से जुडी सारी जानकारी...

LIC Index Plus Policy : LIC ने पेश किया जबरदस्त स्कीम! इंश्योरेंस व शेयर बाजार का एक साथ उठा सकेंगे फायदा, जाने निवेश और फायदे से जुडी सारी जानकारी...
LIC Index Plus Policy : LIC ने पेश किया जबरदस्त स्कीम! इंश्योरेंस व शेयर बाजार का एक साथ उठा सकेंगे फायदा, जाने निवेश और फायदे से जुडी सारी जानकारी...

LIC Index Plus Scheme :

 

नया भारत डेस्क : देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन की ओर से 5 फरवरी 2024 नई स्कीम एलआईसी इंडेक्स प्लस पेश की गई है। इस स्कीम के तहत इंश्योरेंस धारक को बीमा के साथ सेविंग करने का भी मौका मिलता है। इस स्कीम में निवेशक 6 फरवरी 2024 से निवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये प्लान कैसे काम करता है और आप इसका कैसे फायदा उठा सकते हैं। (LIC Index Plus Scheme)

LIC Index Plus प्लान के बारे में जानें 

New Insurance plan launch : एलआईसी इंडेक्स प्लस एक यूनिट लिंक्ड, रेगुलर प्रीमियम और व्यक्तिगत लाइफ इंश्योरेंस प्लान (Life Insurance Plans)है। इस स्कीम के तहत पॉलिसी चालू रहने तक निवेशक को इंश्योरेंस के साथ सेविंग करने का मौका मिलता है। यह एक यूनिट लिंक्ड स्कीम है इस वजह से आपको निवेश के दो विकल्प (फ्लेक्सी ग्रोथ फंड और फ्लेक्सी स्मार्ट ग्रोथ फंड) मिलते हैं। इसमें निवेश निफ्टी 100 और निफ्टी50 शेयरों में किया जाता है। (LIC Index Plus Scheme)

ये लोग कर सकते हैं निवेश

LIC Scheme : इस स्कीम में निवेश के लिए कम से कम 90 दिन की आयु पूरी होनी चाहिए। सम एश्योर्ड (Sum assured)के आधार पर अधिकतम 50 और 60 वर्ष का व्यक्ति ही इसमें निवेश शुरू कर सकता है। मैच्योरिटी के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 75 और 85 वर्ष (सम एश्योर्ड के आधार पर) है। (LIC Index Plus Scheme)

इतना मिलेगा प्रीमियम

LIC policy : इसमें 90 दिन की आयु में प्रवेश करने पर सम एश्योर्ड 7 से 10 गुना वार्षिक प्रीमियम का होगा। 50 या इससे अधिक की आयु पर प्रवेश करने पर प्रीमियम सम एश्योर्ड (Premium sum assured)का 7 गुना होगा। इस पॉलिसी की न्यूनतम अवधि 10 से 15 वर्ष होगी। अधिकतम 25 वर्ष के लिए आप निवेश कर सकते हैं। इसमें अधिकतम प्रीमियम की कोई सीमा नहीं है। लेकिन वार्षिक आधार पर 30,000 रुपये, छमाही आधार पर 15,000 रुपये, तिमाही आधार पर 7,500 रुपये और मासिक आधार पर 2,500 रुपये न्यूनतम देने होंगे। (LIC Index Plus Scheme)

LIC Index Plus के ये हैं फायदे 

इस स्कीम में आंशिक निकासी कर सकते हैं। 
बीमाधारक की मृत्यू होने पर सम एश्योर्ड का दिया जाता है।
मैच्योरिटी पर यूनिट फंड्स में जमा राशि का भुगतान किया जाता है। 
इसमें एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट राइडर का भी विकल्प मिलता है।
5 वर्ष का लॉक इन पीरिएड निकलने के बाद आप इसमें आंशिक निकासी कर सकते हैं। (LIC Index Plus Scheme)