Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर की हालत नाजुक.... 28 दिन से अस्पताल में हैं भर्ती.... स्वर कोकिला की तबीयत बिगड़ी.... फिर वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया.....

Lata Mangeshkar Health Update लता मंगेशकर की हालत नाजुक

Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर की हालत नाजुक.... 28 दिन से अस्पताल में हैं भर्ती.... स्वर कोकिला की तबीयत बिगड़ी.... फिर वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया.....

...

नई दिल्ली। महान गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) 8 जनवरी से अस्पताल में हैं। स्वर कोकिला के लिए फैंस दुआएं कर रहे हैं। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत बेहद गंभीर हो गई है। उन्हें दोबारा वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया है। 92 साल की लता ताई तभी से ICU में हैं। लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी ने बताया कि, लता जी की तबियत एक बार फिर बिगड़ गई है। इसके बाद तुरंत उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया है। डॉक्टर्स की एक टीम 24*7 उनकी निगरानी कर रही है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पांच दिन पहले मीडिया से बात करते हुए माहाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री राजेश टोपे ने बताया, "मैंने लता जी का इलाज कर रहे डॉक्टर्स से बात की। वह रिकवर कर रही हैं। उन्होंने कोरोना और निमोनिया को मात दे दी है। वह पहले वेंटीलेटर पर थीं, लेकिन आज उनका वेंटीलेटर भी हटा दिया गया है। अब उन्हें सिर्फ ऑक्सीजन दिया जा रहा है। लता जी ने अपनी आंखें खोली हैं और डॉक्टर्स से बात भी कर रही हैं। कोरोना के कारण वह थोड़ी कमजोर हो गई हैं, लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार है।"

8 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव और निमोनिया होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 92 वर्षीय लता की उम्र और सेहत का ख्याल रखते हुए उन्हें आईसीयू में डॉक्टर्स की सख्त निगरानी के तहत रखा गया है। अयोध्या में साधुओं ने लता दी की अच्छी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप किया था।

 लता मंगेशकर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए अयोध्या में आचार्य पीठ तपस्वी छावनी में राजसूय महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य के संयोजन में सम्पन्न हुआ। लता दी की अच्छी सेहत के लिए महामृत्युंजय और संकटमोचन हनुमान के मंत्रों का जाप, वेद की रिचाओं के साथ संतों ने यज्ञशाला में आहुतियां डाली।