लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर किया याद

लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर किया याद

 

सितेश सिरदार लखनपुर:–लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 14 नवम्बर दिन रविवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी नेआधुनिक भारत की नींव ही नही रखी बल्कि उसका निर्माण भी किया। कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों पे चलने का संकल्प लिया।इस दौरान वहां प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, एल्डरमैन सराफत अली, शशि पांडेय, शैलेंद्र गुप्ता, अशोक अग्रवाल,गप्पू खान, पार्षद असफाक खान, पार्षद अमित बारी, यूका सोसल मीडिया ब्लॉक संयोजक मक़सूद हुसैन, मोजिब खान, नेवल कुजूर, रमजान खान, हफ़ीज़ खान, संतोष सहित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।