Kisan Karj Mafi Yojana: सभी किसानों का फिर शुरू हुआ कर्ज माफ़ी योजना, जानें किन किसानों का कर्ज किया गया है माफ...यहाँ से चेक करें List में नाम...

Kisan Karj Mafi Yojana: Loan waiver scheme for all farmers started again, know which farmers' loan has been waived... Check the name in the list from here... Kisan Karj Mafi Yojana: सभी किसानों का फिर शुरू हुआ कर्ज माफ़ी योजना, जानें किन किसानों का कर्ज किया गया है माफ...यहाँ से चेक करें List में नाम...

Kisan Karj Mafi Yojana: सभी किसानों का फिर शुरू हुआ  कर्ज माफ़ी योजना, जानें किन किसानों का कर्ज किया गया है माफ...यहाँ से चेक करें List में नाम...
Kisan Karj Mafi Yojana: सभी किसानों का फिर शुरू हुआ कर्ज माफ़ी योजना, जानें किन किसानों का कर्ज किया गया है माफ...यहाँ से चेक करें List में नाम...

Kisan Karj Mafi Yojana :

 

नया भारत डेस्क : किसान कर्ज राहत स्कीम उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए एक बहुत ही अच्छा और नई योजना है. देशभर के लाखों किसान कर्ज से परेशान हैं। ऐसे में समय-समय पर केंद्र एवं राज्य सरकार कर्ज माफी योजना लागू करती है। एक बार फिर कर्ज से परेशान किसानों के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने किसानों के हित में एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने अब किसानों का पुराना कर्ज माफ करने का फैसला लिया है। हालांकि, अब तक कई राज्य सरकार किसानों का कर्ज माफ करने की पहल कर चुके हैं। जिसका लाभ किसानों को मिला भी है। इसी कड़ी में अब झारखंड सरकार ने किसानों का पुराना कर्ज माफ करने का निर्णय लिया है। अब उन किसानों का कर्ज माफ किए जाएंगे जो किसान कर्ज माफी योजना के लिए पात्र है लेकिन बावजूद इसके उन्हें अब तक कर्ज माफी योजना का लाभ नहीं मिला है। (Kisan Karj Mafi Yojana)

मिली जानकरी के अनुसार किसानों को उनके द्वारा लिए गए पुराने कृषि ऋण से छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से कई राज्य सरकारों द्वारा राज्य में कृषि ऋण माफी योजना लाई गई थी, लेकिन कुछ कारणों से सभी पात्र किसानों को योजना का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है। इस बीच पिछले दिनों झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री ने कृषि ऋण माफी योजना के वंचित पात्र किसानों की ऋण माफी कार्य को गति देने की बात कही है। (Kisan Karj Mafi Yojana)

साथ ही अधिकारियों को किसानों के ऋण माफी से संबंधित समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने के लिए कहा है। समीक्षा बैठक में बताया गया कि जेकेआरएमवाई के तहत राज्य में 9 लाख 7 हजार 753 पात्र किसानों का ऋण माफी किया जाना था, लेकिन विभिन्न बैंकों द्वारा 9 लाख 7 हजार 753 पात्र किसानों के विरुद्ध मात्र 6 लाख 6 हजार किसानों का डाटा ही अपलोड किया जा सका है। इससे योजना के शेष पात्र किसान अभी भी ऋण माफी योजना के लाभ से वंचित है। शेष पात्र किसानों की ऋण माफी दिए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को जल्द से जल्द किसानों का डाटाबेस तैयार करने को कहा है ताकि शेष पात्र किसानों को भी ऋण माफी का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी अभियान चलाकर पात्र किसानों का पंचायत वार डाटा बेस तैयार कराएं, ताकि झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के अंतर्गत उन्हें ऋण माफी का लाभ प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वैसे पात्र किसान जिनका ऋण माफ किया जा चुका है उनका डाटा पब्लिक प्लेटफॉर्म पर भी सार्वजनिक किया जाए। (Kisan Karj Mafi Yojana)

  • किसानों को अपने द्वारा लिए गए पुराने कृषि ऋण से मुक्त करने के लिए झारखंड सरकार ने वर्ष 2020-21 में “झारखंड कृषि ऋण माफी योजना” की शुरुआत की गई थी। इस योजना का लाभ किसानों को इस प्रकार से प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ राज्य के सभी रैयत/ गैर रैयत किसान उठा सकते हैं।
  • यह योजना झारखंड राज्य स्थित किसी भी बैंक से फसल अल्पावधि ऋण (KCC) पर लागू की गई है।
  • योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2020 तक के मानक फसल ऋण बकाया बैंक खातों में 50,000 रुपए तक की बकाया राशि माफ की जाएगी।
  • इस योजना में लाभ एक परिवार के एक ही सदस्य को दिया जाएगा। (Kisan Karj Mafi Yojana)

क्या है झारखंड कृषि ऋण माफी योजना :

किसानों को पुराने कर्ज से मुक्ति दिलाने के लिए झारखंड सरकार की ओर से साल 2020-21 में कृषि ऋण माफी योजना की घोषणा की गई थी। इसके तहत किसानों के पुराने कर्ज माफ किए जाएंगे। इस योजना के तहत अभी तक कई लाख किसानों के पुराने कर्ज माफ किए गए हैं। इसमें किसानों के 50 हजार रुपए तक का कर्ज माफ करने का प्रावधान किया गया है। (Kisan Karj Mafi Yojana)