Khatron Ke Khiladi 13: जाने कब से शुरू होगा रोहित शेट्टी का स्टंट शो? इस देश में खतरों का सामना करेंगे सभी खिलाड़ी...
Khatron Ke Khiladi 13: When will Rohit Shetty's stunt show start? All players will face dangers in this country... Khatron Ke Khiladi 13: जाने कब से शुरू होगा रोहित शेट्टी का स्टंट शो? इस देश में खतरों का सामना करेंगे सभी खिलाड़ी...




Khatron Ke Khiladi 13 :
नया भारत डेस्क : खतरों के खिलाड़ी 13 एक ऐसा शो है, जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है. Rohit Shetty का मशहूर रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 13वां सीजन जल्द ही ऑन एयर होने वाला है। इसमें दर्शक 14 लोकप्रिय हस्तियों को अपने डर पर जीत हासिल करने के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलते देखेंगे।
रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। दर्शक इस शो में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को खतरों का आमना सामना करते देखेंगे। यही नहीं, रोहित का यह शो कलर्स के रियलिटी शो टीआरपी लिस्ट में भी हमेशा टॉप पोजीशन पर रहता है। इस बार इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हो रही है। इस शो से जुड़े सेलेब्स सोशल मीडिया पर आए दिन अपने अनुभव साझा करते रहते हैं। (Khatron Ke Khiladi 13)
शालीन के शो ‘बेकाबू’ को कर सकता है रिप्लेस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी-13’ 17 जून से टीवी पर प्रसारित होगा। इस शो को दर्शक रात नौ बजे से देख सकेंगे। हालांकि, पहले यह खबर आ रही थी कि यह शो जुलाई से टीवी पर आएगा, लेकिन अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक फैंस को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। बता दें कि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। (Khatron Ke Khiladi 13)
खतरों के खिलाड़ी को नए स्लॉट में शिफ्ट किया जाएगा
खबर यह भी आ रही है कि इस शो के आने से शनिवार और रविवार को प्रसारित होने वाले शो ‘बेकाबू’ को रिप्लेस किया जाएगा। शालीन भनोट के इस शो ने अब तक दर्शकों के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता बटोरी है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि अगर एकता कपूर के इस शो की टीआरपी अच्छी रही तो शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ को नए स्लॉट में शिफ्ट किया जाएगा। अब इस बात की पुष्टि मेकर्स ही कर सकते हैं। (Khatron Ke Khiladi 13)