आज ही परियोजना कार्यालय वाड्रफनगर के प्रागंण में अन्तराष्ट्रिय महिला दिवस का आयोजन किया गया




बलरामपुर - जिले के वाड्रफनगर के महिला एवं बल विकास विभाग के प्रांगण में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने कार्य के प्रत्येक क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ने के प्रयासों को प्रोत्साहित किये जाने के साथ ही
सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम / विद्यमान कानूनों के प्रति जागरूक किये जाने हेतु महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा विषयों पर महिलाओं के कानूनी अधिकार, महिलाओं संबंधित योजनाओं, मातृत्व वंदना योजना, नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, आर्थिक सशक्तिकरण, सक्षम योजना, छ०ग० महिला कोष, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अन्य आर्थिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। परियोजना अधिकारी महेश मरकाम द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं, गतिविधीयों, कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं का कुर्सि दौड़, घड़ा फोड़, भाषण, कविता, एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य की प्रस्तुती किशोरी बालिकाओं, महिलाओं एवं आं०या० कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वालों को अतिथिओं द्वारा पुरस्कार वितरण किया।
कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए विशाल महाराणा अनुविभागीय अधिकारी (रा०) वाड्रफनगर द्वारा अपने संबोधन में महिलाओं को सशक्त बनने अनिवार्य शिक्षा पर जोर देते हुए आर्थिक गतिविधियों में जुड़ने एवं कुप्रथाओं से लोगों को जागरूक करते हुए जड़ सहित खत्म करने अपिल की एसडीओपी विश्वकर्मा वाड्रफनगर के द्वारा महिलाओं के कानूनी अधिकार, बाल अपराध, महिलाओं के सूरक्षा हेतु अभिव्यक्ति एप्प (SOS) की जानकारी दी गई। अशोक गुप्ता द्वारा महिलाओं के द्वारा परिवार, समाज, देश को आगे ले जाने की महती जिम्मेदारी के संबंध में जानकारी देते हुए नारी शक्ति को महान शक्ति बताया गया है। माननीय अश्वनी यादव, अध्यक्ष युवक कांग्रेस द्वारा महिलाओं को शक्ति रूप नमन करते हुए शक्ति का प्रतिक बताया गया। विधायक प्रतिनिधी नन्दलाल श्यामले ने कुपोषण मुक्ती में महिलाओं के योगदान की बात कही। कार्यक्रम को सुषमा यादव ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, पुष्पा गुप्ता जनपद उपाध्यक्ष वाड्रफनगर, वेदप्रकाश पाण्डे मुख्य कार्यपालन अधिकारी रविशंकर ठाकुर प्रोग्राम अधिकारी द्वारा भी अन्तराष्ट्रिय महिला दिवस के अवसर पर संबोधित किया गया। कार्यक्रम की मुख्यअतिथि जनपद अध्यक्ष गीता सोनपाकर, विशिष्ठ अतिथि पुष्पा गुप्ता जनपद उपाध्यक्ष, विशिष्ठ अतिथि प्रमिला श्यामले नगर पंचायत अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि अमित यादव नगर पंचायत उपाध्यक्ष विशिष्ठ अतिथि, सुषमा यादव विशिष्ट अतिथि ,अशोक गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य , दिनेश दुब्बे पर्षद , अश्वनी यादव युवक कांग्रेस अध्यक्ष , राजू कनौजिया, बलराम यादव, उदय यादव, श्यामनाथ सोनी, गिरिराज शर्मा, समस्त स्टॉप, समस्त पर्यवेक्षक, समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, किशोरी बालिकाएं. स्वयं सहायता के महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। मंच संचालन पर्यवेक्षक कुलवन्ती जायसवाल द्वारा किया गया।