कडरू बस्ती में इनर व्हील क्लब ऑफ राँची साउथ ने लगाया शिविर...




कडरू बस्ती में इनर व्हील क्लब ऑफ राँची साउथ ने लगाया शिविर
झारखंड : इनर व्हील क्लब ऑफ राँची साउथ ने कडरू बस्ती के समीप शिविर लगा कर कई सामाजिक हित के कार्य किए, जिसमे करीब ५१ से ऊपर महिलाओं ने भाग लिया। १- स्तनपान के लिए महिलाओं को लेडी डॉक्टर द्वारा जागरूक किया गया।
२- डेंटल चेक अप किया गया। ३- साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया और साबुन, डेटर्जेंट, टूथ ब्रश, पेस्ट, हेयर ऑइल इत्यादि के पैकेट हर कोई को दिया गया। ४- समारोह समाप्ति पर नाश्ते का पैकेट भी बाँटा गया। इस अवसर पर प्रेसीडेंट नीलम, कान्ति,संगीता,लाजों, एंजेला, पूनम, राम नंदा सहित कई सदस्यायें मौजूद थी।