टोक्यो ओलिंपिक ब्रेकिंग -:बॉक्सिंग में भारत का मेडल पक्का, तीरंदाजी में दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में, महिला हॉकी हॉकी टीम भी जीती…ये एथलीट पदक के करीब…….

टोक्यो ओलिंपिक ब्रेकिंग -:बॉक्सिंग में भारत का मेडल पक्का, तीरंदाजी में दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में, महिला हॉकी हॉकी टीम भी जीती…ये एथलीट पदक के करीब…….

डेस्क :- टोक्यो ओलिंपिक से शुक्रवार को भारत के लिए शानदार खबर आई है। महिला मुक्केबाज लवलिना बोरगोहेन ने 69 किलोग्राम वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर देश के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया है। हालांकि, एक अन्य महिला मुक्केबाज सिमरनजीत कौर 60 किलोग्राम वेट कैटेगरी में हारकर बाहर हो गई हैं। दूसरी ओर तीरंदाज दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। वहीं, महिला हॉकी ने आयरलैंड को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद कायम रखी है। शनिवार को भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। इसके बाद तय होगा कि महिला हॉकी टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचती है या नहीं।

लवलिना बोरगोहेन चीनी ताइपे की चिन निएन चेन को हराकर 69 किलोग्राम वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। तीनों राउंड में लवलिना ने प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज को टिकने नहीं दिया। पहले राउंड में 5 में से 3 जजों ने लवलिना के पक्ष में फैसला सुनाया है। दूसरे राउंड में सभी 5 जजों ने लवलिना को विजेता पाया। तीसरे राउंड में 4 जजों ने लवलिना को बेहतर बताया। इस तरह लवलिना ने 4-1 से मुकाबला जीता। बॉक्सिंग में सेमीफाइनल में पहुंचते ही मेडल पक्का हो जाता है। लवलिना का सेमीफाइनल मुकाबला 2019 की वर्ल्ड चैंपियन तुर्की की एना लाइसेंको से होगा। 
वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने इस ओलिंपिक में भारत के लिए पहला मेडल जीता है। उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।

दूसरी ओर दीपिका कुमारी आर्चरी के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में रूस की सेनिया पेरोवा को शूटआउट में 6-5 से हराया। वे क्वार्टर फाइनल में साउथ कोरिया की एन सेन से भिड़ेंगी। क्वार्टर फाइनल का मुकाबला आज ही सुबह 11 बजे है।

दीपिका ने सेनिया से पहला सेट 27-25 से जीता, जबकि दूसरा सेट सेनिया ने 27-26 से जीत लिया। तीसरे सेट में सेनिया ने 28-27 से जीत दर्ज की। इसके बाद चौथे सेट में दीपिका ने वापसी की और 26-26 की बराबरी की। इसके बाद पांचवां सेट 28-25 से जीता। मुकाबला शूटआउट पर गया। इसमें दीपिका ने 10 पॉइंट लिए, वहीं सेनिया 8 पॉइंट ही ले पाईं।

वहीं आज बैडमिंटन में पीवी सिंधु चुनौती पेश करेंगी। सिंधु को क्वार्टर फाइनल मैच खेलना है। सिंधु के सामने जापान की अकाने यामागूची की कड़ी चुनौती है।
शूटिंग- महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के क्वालिफाइंग मुकाबले से भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और राही सरनोबत बाहर हो गई हैं। भाकर 582 का स्कोर कर 11वें स्थान पर जबकि राही 573 अंक लाकर 32वें स्थान पर रहीं।

एथलेटिक्स-भारत के अविनाश साबले पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज के राउंड हीट 2 में सातवें स्थान पर रहे। हालांकि उन्होंने 8 मिनट 18.12 सेकेंड का समय निकालकर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया।

हॉकी- भारतीय टीम का मुकाबला आज आयरलैंड की टीम से है। जबकि दोपहर 03:00 बजे भारत बनाम जापान, पुरुष पूल-ए मैच होगा।
तीरंदाजी
सुबह 11:15 बजे से: क्वार्टर फाइनल मुकाबले
दोपहर 12:15 बजे से: सेमीफाइनल मुकाबले
दोपहर 12:15 बजे से: सेमीफाइनल मुकाबले
दोपहर 01:00 बजे: ब्रॉन्ज मेडल मैच
दोपहर 01:15 बजे: गोल्ड मेडल मैच
एथलेटिक्स
सुबह 08:45 बजे: एमपी जाबीर, पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़, पहला राउंड हीट 5
सुबह 08:45 बजे: दुती चंद, महिलाओं की 100 मीटर, पहला राउंड हीट
शाम 04:42 बजे: मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़, पहला राउंड हीट 2
बैडमिंटन
दोपहर 01:15 बजे: पीवी सिंधु बनाम अकाने यामागुची (जापान), महिला एकल क्वार्टर फाइनल
घुड़सवारी
दोपहर 02:00 बजे: फौवाद मिर्जा