IMD Alert: 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान,मौसम विभाग ने दी चेतावनी…
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश सहित बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र ,आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और झारखंड में तापमान में तेजी से इजाफा देखा जाएगा।




IMD Alert, Today Weather Update
नया भारत डेस्क : मौसम में बदलाव के बीच कई जगह पर तापमान में भारी बढ़ोतरी की जाएगी। राजस्थान सहित उड़ीसा आदि राज्यों में तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश सहित असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा सहित गंगे पश्चिम बंगाल से उड़ीसा, पश्चिम राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र ,मराठवाड़ा, तमिलनाडु और कर्नाटक, केरल में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।(Today Weather Update)
ह्यूमिडिटी में कमी आएगी
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश सहित बिहार, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र , आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और झारखंड में तापमान में तेजी से इजाफा देखा जाएगा। 3 से 4 फीसद की वृद्धि के साथ ही तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। उत्तर भारत के राज्य में तापमान वृद्धि देखे जाने के साथ ही तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। अभी से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित बिहार, झारखंड में 11 से लेकर 15 अप्रैल तक तेज गर्म हवा चलने का पूर्व अनुमान जताया गया। हालांकि लू की संभावना से इनकार किया गया। तापमान में बढ़ोतरी होगी। ह्यूमिडिटी में कमी आएगी।(Today Weather Update)
गरज चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी
पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दरअसल पश्चिम हिमालय पर भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसका असर गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में देखा जा सकता है। अगले 5 दिनों तक क्षेत्रों में हल्की बारिश से तेज ठंडी हवाएं चल सकती है और सामान में गिरावट देखी जाएगी। हालांकि 5 दिन के बाद क्षेत्रों में तापमान में बदलाव नजर आएंगे। इसके साथ ही जापान वृद्धि का पूर्वानुमान जारी किया गया है। अगले 5 दिनों तक के साथ हल्की बारिश देखी जा सकती है। बादलों का आवागमन जारी रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे।(Today Weather Update)
मानसून में सामान्य बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान भारत में सामान्य बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान उत्तर पश्चिम भारत पश्चिम मध्य और पूर्वोत्तर क्षेत्र में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं पूर्व अनुमान के मुताबिक क्षेत्र और इससे सटे पूर्वोत्तर क्षेत्रों में भी कुछ हिस्से में सामान्य बारिश यही रिकॉर्ड की जाएगी।(Today Weather Update)
उड़ीसा में बारिश की चेतावनी
उड़ीसा में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कई जिलों में आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। मयूर गंज के अलावा गजपति रायगढ़, कंधमाल, कालाहांडी, कोरापुट और मलकानगिरी जिले में एक-दो स्थानों पर बिजली गिर सकती है। साथ ही भारी आंधी के साथ चमक और बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है।(Today Weather Update)
मई के शुरुआती हफ्ते में चलेगी लू
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 1 सप्ताह दिल्ली में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं 17 अप्रैल के बाद राजधानी के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस सकता है। फिलहाल लू चलने की संभावना से इनकार किया गया। हालांकि मई के शुरुआती घरेलू जैसी स्थिति उत्पन्न होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने और खुद को स्वस्थ रखने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम प्रणाली
- मौसम प्रणाली की बात की जाए तो एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र पूर्वोत्तर अरब सागर से सटे दक्षिणी पाकिस्तान पर निर्मित हुआ है।
- जबकि एक रेखा निचले स्तर पर उत्तरी केरल से उतरी मध्य महाराष्ट्र तक फैल रही है।(Today Weather Update)
अगले 24 घंटे के दौरान मौसम की चेतावनी
- अगले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के पश्चिमी भागों में धूल भरी आंधी चल सकती है। चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
- पश्चिमी हिमालय, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, लक्ष्यदीप के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
- देश के अधिकांश हिस्से में तापमान में बढ़ोतरी होगी।
- 48 घंटे के दौरान हरियाणा उत्तर प्रदेश के गंगा के मैदानी इलाके में तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जताया गया।
- पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम मेघालय मणिपुर नागालैंड मिजोरम में आज मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।(Today Weather Update)