IMD Alert : 12 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी,मौसम विभाग ने दी चेतावनी…
हिमाचल, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गोवा सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश , नोएडा सहित उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों और दिल्ली में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।कुछ जगहों पर भूस्खलन का भी अलर्ट जारी किया गया। इसके साथ ही दक्षिणी और पूर्वी राज्य में अति तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।




IMD Alert, Today Weather Update
नया भारत डेस्क : मौसम विभाग के मुताबिक 12 राज्य में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं दक्षिणी राज्यों में बारिश की गतिविधि जारी रहने वाली है। महाराष्ट्र गोवा के अलावा राजस्थान पंजाब मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश का ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में वज्रपात और भूस्खलन की भी चेतावनी जारी की गई है।(IMD Alert, Today Weather Update )
उड़ीसा पश्चिम बंगाल सहित झारखंड में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के कुछ हिस्से में भारी बारिश कुछ हिस्से में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। बिहार में फिलहाल बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में लोकल सिस्टम सक्रिय होने की वजह से बारिश की गतिविधि देखी जा सकती है। मानसून की सक्रियता तेज नहीं होने की वजह से इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों पर विराम लगा हुआ है। रविवार से बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पटना में हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं अरवल और औरंगाबाद में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून धीरे-धीरे अपनी रफ्तार पर लौट रहा जिससे जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उसमें अरवल के अलावा भोजपुर बक्सर रोहतास और औरंगाबाद शामिल है।(IMD Alert, Today Weather Update )
मौसम अलर्ट
- देश के बाकी हिस्सों में छिटपुट बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख,
पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में काफी व्यापक वर्षा और अलग-अलग तूफान आ सकते हैं। - उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में व्यापक बारिश और अलग-अलग तूफान आने की संभावना है।
- तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।
- (IMD Alert, Today Weather Update )