Breaking News : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला, गाड़ी पर बरसे पत्थर, अधीर रंजन चौधरी लगाया ये आरोप....

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के काफिले पर हमला हुआ है। इस हमले में उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंका गया और इस दौरान गाड़ी का शीशा टूट गया। राहुल गांधी के काफिले को पश्चिम बंगाल के मालदा में निशाना बनाया गया।

Breaking News : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला, गाड़ी पर बरसे पत्थर, अधीर रंजन चौधरी लगाया ये आरोप....
Breaking News : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला, गाड़ी पर बरसे पत्थर, अधीर रंजन चौधरी लगाया ये आरोप....

दिल्ली। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के काफिले पर हमला हुआ है। इस हमले में उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंका गया और इस दौरान गाड़ी का शीशा टूट गया। राहुल गांधी के काफिले को पश्चिम बंगाल के मालदा में निशाना बनाया गया। सूत्रों की मानें तो कुछ अराजक तत्वों ने इस हमले को अंजाम दिया और इन अराजक तत्वों के सत्ताधारी पार्टी से कथित संबंध बताए गए हैं। हालांकि, इस बारे में किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

सुबह राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान रोड शो कर रहे थे। इसी दौरान उनकी ब्लैक कलर की टोयोटा एसयूवी कार का शीशा टूट गया। राहुल गांधी की गाड़ी का पीछे का शीशा उस वक्त फूट गया जब उनकी गाड़ी डीएस कॉलेज के पास से गुजर रही थी। 

शीशा टूटने का कारण लोगों की भीड़ बताई जा रही है। जिस वक्त की घटना हुई उस समय राहुल गांधी समेत कांग्रेस से कुछ अन्य नेता गाड़ी के ऊपर सवार थे। हालांकि शीशा टूटने की घटना के बाद भी राहुल गांधी की यात्रा जारी रही है। कटिहार में जारी इस रोड शो में काफी संख्या में लोग हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी आज बिहार के कटिहार होते हुए बंगाल मालदा जिला में प्रवेश करेंगे। कटिहार में राहुल गांधी के अभिनन्दन को लेकर सड़को के दोनों तरफ लोगों की कतार देखने को मिली। 

कटिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कार को हुए नुकसान पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का कहना है, “हो सकता है कि भीड़ के बीच पीछे से किसी ने पथराव किया हो। पुलिस बल इसे नजरअंदाज कर रहा है। बहुत कुछ हो सकता है। यह एक छोटी सी घटना है लेकिन कुछ हो भी सकता था। ”