IMD Alert: 12 राज्यों में भारी बारिश, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी, चक्रवात से मानसून की रफ्तार पर असर,मौसम विभाग ने दी चेतावनी…

चक्रवात बिपरजॉय की वजह से मानसून एक सप्ताह तक कमजोर रह सकता है। केरल में मानसून के उतरने के साथ ही राज्य के कुछ ऐसे में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। राज्य के 9 जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि 1 जिले में ऑरेंज रेट की चेतावनी दी गई है।

IMD Alert: 12 राज्यों में भारी बारिश, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी, चक्रवात से मानसून की रफ्तार पर असर,मौसम विभाग ने दी चेतावनी…
IMD Alert: 12 राज्यों में भारी बारिश, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी, चक्रवात से मानसून की रफ्तार पर असर,मौसम विभाग ने दी चेतावनी…

IMD Alert, Today Weather Update : देश के मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। कई राज्यों में भारी गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं देश के दक्षिण में मानसून की एंट्री हो गई है। मानसून की एंट्री होने के साथ ही केरल कर्नाटक सहित तमिलनाडु के कुछ हिस्से में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि तमिलनाडु और कर्नाटक पहुंचने में मानसून को थोड़ा समय लग सकता है। दरअसल मानसून 7 दिन की देरी से कल केरल पहुंचा है।(IMD Alert, Today Weather Update )

चक्रवात Biparjoy की वजह से मानसून एक सप्ताह तक कमजोर 

इसके साथ ही अरब की खाड़ी में तैयार हुए चक्रवात बीपरजॉय की वजह से मानसून एक सप्ताह तक कमजोर रह सकता है। केरल में मानसून के उतरने के साथ ही राज्य के कुछ ऐसे में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। राज्य के 9 जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि 1 जिले में ऑरेंज रेट की चेतावनी दी गई है।(IMD Alert, Today Weather Update )

 

दिल्ली में आगामी 7 दिनों से तापमान में इजाफा

इधर राजधानी दिल्ली में आगामी 7 दिनों से तापमान में इजाफा देखा जाएगा। आसमान साफ रहेगा।इसके साथ ही आद्रता में भी कमी आएगी। मौसम विभाग द्वारा न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया गया है। हालांकि 7 दिन के बाद एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। वहीं दक्षिण पश्चिम मानसून के भी तेज होने की संभावना जताई गई।(IMD Alert, Today Weather Update )

हरियाणा पंजाब में भी तापमान में इजाफा

हरियाणा पंजाब में भी तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में इजाफा देखने के साथ ही रविवार तक मौसम ऐसा बना रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। पंजाब में भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पंजाब के 11 जिले में गर्मी तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया। हालांकि शुक्रवार से एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन दिखेगा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की चेतावनी जारी की गई है।(IMD Alert, Today Weather Update )

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भी मौसम बदलने का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भी मौसम बदलने का पूर्वानुमान जताया गया है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। मंगलवार से मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आने वाले हैं। क्षेत्रों में बारिश भी देखने को मिल सकती है। आद्रता सही रहने से मौसम पर इसका अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही 10 दिन के बाद इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

छत्तीसगढ़ में भी मौसम समान बना रहेगा तापमान में एक से दो फीसद की गिरावट रिकॉर्ड की जा सकती है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी। गर्म तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में तैयार हुआ है। 13 जिलों में आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं जुलाई महीने में मानसून की एंट्री देखने को मिल सकती है। फिलहाल राजस्थान में लोगों को आंधी तूफान से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तापमान में भी गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। जयपुर, नागौर, अजमेर, सीकर, दौसा, टोंक, भरतपुर, बूंदी धौलपुर और सवाई माधोपुर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।(IMD Alert, Today Weather Update )

मौसम अलर्ट

  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और तटीय कर्नाटक में व्यापक रूप से बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
  • एक-दो जगहों पर बारिश/बर्फबारी और गरज के साथ छींटे लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सिक्किम को भीग सकते हैं।
  • लक्षद्वीप, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
  • छिटपुट बारिश और गरज के साथ छींटे कर्नाटक, गोवा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल को प्रभावित कर सकते हैं।
  • जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।