CG- शराबी पति ने पत्नी को जिंदा जलाया: शराब के लिए रुपए नहीं देने पर पहले पीटा.... फिर केरोसीन डालकर लगा दी आग.... फिर जो हुआ.... पति गिरफ्तार......

CG- शराबी पति ने पत्नी को जिंदा जलाया: शराब के लिए रुपए नहीं देने पर पहले पीटा.... फिर केरोसीन डालकर लगा दी आग.... फिर जो हुआ.... पति गिरफ्तार......

...

रायपुर 16 जनवरी 2022। घरेलू विवाद को लेकर पत्नी पर मिट्टी तेल डालकर आग लगाकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है। मामला थाना विधानसभा का है। हाउसिंग बोर्ड कालोनी पिरदा विधानसभा रायपुर में सुरेन्द्र सेन अपनी पत्नी के साथ रहता है। अक्सर शराब पीकर लडाई झगड़ा करता है। दिनांक 14 तारीख को रात्रि के समय सुरेन्द्र सेन के घर अंदर मारपीट कर रहा था। उसकी पत्नि चिल्ला रही थीं। कुछ देर बाद शांत हो गया। कुछ समय बाद सुरेन्द्र सेन अपने मोटर सायकल को लेकर बाहर निकला और करीब 10-15 मिनट बाद आया तो उसके मोटर सायकल से मिट्टी तेल की बदबू आ रही थी। 

रात्रि करीब 09.55 बजे सुरेन्द्र सेन की पत्नि की चीखने पुकारने की आजाव सुनकर अन्य लोग जाकर देखें तो सुरेन्द्र की पत्नी कुन्ती सेन आग से जल रही थी। उसका पति सुरेन्द्र मोटर सायकल लेकर वहां से भाग गया। प्रार्थी व अन्य लोग कुन्ती सेन पर लगे आग को बुझाकर उपचार हेतु उसे 108 वाहन से मेकाहारा अस्पताल भेजे। जहां उसका उपचार जारी है। सुरेन्द्र सेन अपनी पत्नि की हत्या करने की नियत से उसके उपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया है। जिससे वह गंभीर रूप से जल गयी। 

जिस पर आरोपी सुरेन्द्र सेन के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 22/22 धारा 307 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी विधानसभा को आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में थाना विधानसभा पुलिस की टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर अंततः आरोपी सुरेन्द्र सेन को गिरफ्तार करने में सफलता मिलीं। पूछताछ में आरोपी द्वारा घरेलू विवाद को लेकर उक्त घटना को कारित करना बताया गया। आरोपी कोे गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।