गणेशपुर में 16 ग्रामीणों के कराई गई हिन्दू धर्म में घर वापसी

गणेशपुर में 16 ग्रामीणों के कराई गई हिन्दू धर्म में घर वापसी

लखनपुर सितेश सिरदार:–दिनांक 30/12/2021 दिन गुरुवार को लखनपुर तहसील के ग्राम गणेशपुर में 16 धर्मान्तरित ग्रामीणों की भाजपा, भारतीय जनता युवा मोर्चा और विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा घर वापसी कराई गई। तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा और विश्व हिन्दू परिषद के द्वारा बताया गया कि पिछले रविवार को कथित तौर पर ईसाई पास्टर द्वारा ग्राम गणेशपुर में भोले भाले ग्रामीणों का चंगाई सभा बुला कर धर्मान्तरण करवा कर उनको ईसाई बनाने की साजिश चल रही थी जिसकी भनक भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनपुर के कार्यकर्ताओं को लग गयी जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंच कर युवा मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का विरोध किया गया। विवाद की स्थिति बनती देख पुलिस पास्टर को उठा कर थाने ले गयी जिसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू के नेतृत्व में भाजपा भाजयूमो और हिन्दू संगठन के लोग थाने पर बैठ गए, काफी समझाइश के बाद पुलिस द्वारा माहौल को शांत कराया गया। उसी तारतम्य में ग्राम गणेशपुर के राजवाडे समाज के लोगों द्वारा धर्मान्तरित परिवारों से बात चीत की गई और उनको हिन्दू संस्कृति से वापस जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया। धर्मान्तरित ग्रामीणों ने भी समाज के वरिष्ठ जनों की बात स्वीकारते हुए वापस हिन्दू धर्म मे वापसी हेतु राजी हो गए। तत्पश्चात आज गणेशपुर के शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा पाठ किया गया और धर्मान्तरित ग्रामीणों के पैर धो कर उनको गंगाजल पिला कर उनकी घर वापसी कराई गई। कार्यक्रम पश्चात सामाजिक भोज में सभी समाज धर्म के लोग एक साथ बैठ कर भोजन प्रसाद ग्रहण किये और अनुष्ठान का समापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल जय श्री राम और हर हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा था। कार्यक्रम के पश्चात लखनपुर के राजेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दिनेश साहू,भाजयूमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, दिनेश गुप्ता, सुरेन्द्र साहू,घनश्याम अग्रवाल, सत्यनारायण तिवारी,प्रदीप गुप्ता, कामेंद्र राजवाडे द्वारा श्रीफल कंबल और हनुमान चालीसा ग्रामीणों में वितरित किया गया।धर्मान्तरण के विरोध से ले कर घर वापसी कराए जाने तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के अभिमन्यु सिंह, अवधेश यादव, मुकेश ठाकुर, 

हर्षवर्धन पांडेय, जुगेश साहू,रविन्द्र राजवाडे, धनेश्वर राजवाडे की मुख्य भूमिका रही।