छुट्टी BREAKING: आदेश जारी... 10 फरवरी को स्थानीय अवकाश घोषित... देखें आदेश.....
Holiday News, Declaration Of Local Holiday On 10th February




Holiday News, Declaration Of Local Holiday On 10th February
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: जीपीएम जिला गठन के 10 फरवरी को तीन वर्ष पूर्ण होने पर अरपा महोत्सव मनाया जाएगा। कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। 10 फरवरी 2023 नया जिला स्थापना दिवस हेतु स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। पंचायत, जनपद एवं जिला स्तर पर 1 से 10 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। कलेक्टर के दिशा निर्देशन में तैयारी शुरू कर दी गई है।
जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में 10 फरवरी को जिला स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अरपा महोत्सव 2023 का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिला प्रशासन द्वारा अरपा महोत्सव के दौरान जिले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल कूद गतिविधियों के आयोजन का निर्णय लिया गया है।
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चैधरी के दिशा-निर्देशन में अरपा महोत्सव की तैयारियां की जा रही है। इस दौरान ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और जिला स्तर पर 1 से 10 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण खेल-कूद कार्यक्रम, पंचायत स्तर पर 1 से 3 फरवरी तक, विकासखंड स्तर पर 6 एवं 7 फरवरी को और जिला स्तर पर 8 एवं 9 फरवरी को होगा।
मैराथन 4 फरवरी को, सायकल मैराथन (सायक्लोथान) 5 फरवरी को निर्धारित है। इसके अलावा राजमेरगढ़ में प्रकृति के संनिकट आध्यात्मिक अनुभूति कराने के उद्देश्य से 6 से 8 फरवरी तक अरपा आरोग्य योग कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। ग्रामीण खेल-कूद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संबंधित पंचायतों में पंजीयन करा सकते है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चैधरी ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभागी बन कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें।