होली पर्व हमें सर्व धर्म के साथ भाईचारे व आदर्श जीवन जीने की कला सिखाती है.
Holi festival teaches us the art of brotherhood




NBL, 08/03/2023, Lokeshwer Prasad Verma Raipur CG: Holi festival teaches us the art of brotherhood with all religions and living an ideal life.
होली पर्व अनेक प्रकार के रंगो का त्यौहार है, वैसे ही हम मनुष्य के अंदर अनेक प्रकार के अच्छाई और बुराई दोनों वास करता है, लेकिन होली पर्व एक प्रतिक है हम सभी देशवासियो के लिए सत्य का विजय और असत्य का नाश का और यह घटना केवल भक्त प्रहलाद व उनके बुआ होलिका के से साथ नहीं घटा है, हम आम लोगों के जीवन में भी ये घटना घटती है, सुख और दुख के रूप में, जाति धर्म के भेद भाव रूप से भी, इन्ही छोटी छोटी बातो को ध्यान में रखते हुए नया भारत के विस्तार विकास के लिए हम सभी देशवासियों को एक भाई चारे का विस्तार विकास किया जाना चाहिए और सबका साथ सबका विकास का निर्माण करना चाहिए, सात रंगो का रंग की तरह हम मनुष्य के अंदर सात बुराईयो को त्यागना चाहिए तभी यह उमंग भरी त्यौहार होली का सार्थक स्वरूप जन जन को दिखने लगेगा। वाकई जो होली का हम पर्व मना रहे हैं वह हमें नई दिशा नई ऊर्जा देती है, जन हित देश हित के लिए सबसे बड़ी मुख्य उपदेश देता है होली पर्व भाई चारा जो सर्व धर्मो के लोगों को जोड़ता है।
होली त्यौहार उमंग उत्साह भर देता है खासकर बच्चों में, अपने उन बच्चों को बड़े बुजुर्गो को एक सीख देनी चाहिए हम होली पर्व क्यों मनाते है और इस पर्व से हमें क्या सीख लेनी चाहिए जो जीवन के लिए उपयोगी है... आज पूरे भारत में होली धूमधाम से मनाई जाएगी। होली पर बच्चे बहुत ही खुश दिखाई देते हैं क्योंकि त्योहारों के मौके पर उन्हें पढ़ाई से छुट्टी, मस्ती और आराम जो मिलता है परंतु होली सिर्फ खुशियां मनाने का जरिया होने के साथ-साथ इसे मनाने के पीछे कई कारण और परंपराएं भी जुड़ी होती हैं। इन परंपराओं के जरिए आप बच्चों को अच्छी शिक्षा दे सकते हैं। होली के त्योहार के जरिए आप बच्चों को ये 5 बातें सिखाकर उन्हें जीवन की एक अच्छी सीख दे सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं ऐसी बातें जो आप अपने बच्चों को बता सकते हैं...
* समझाएं परिवार का महत्व...
होली के त्योहार में परिवार साथ में रहते हैं जिसके जरिए इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। खासकर बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए परिवार का साथ और प्यार बहुत ही आवश्यक है। ऐसे में होली के समय आप परिवार वालों के साथ मिलकर पकवान तैयार करें, सजावट करें और इन सब में बच्चों को शामिल करें ताकि वह अपने परिवार के साथ जुड़ सकें।
* एकता सिखाएं...
बच्चों को अच्छी सीख देने के लिए आप उन्हें होली में जरुर शामिल करें। पूरे साल यदि आपके बच्चे मोहल्ले के बच्चों के साथ नहीं खेले तो होली पर उन्हें यह मौका मिल सकता है। त्योहार सभी को एक कर देते हैं। इसके अलावा होली के जरिए बच्चे सीख पाएंगे कि जीवन में उन्हें एक साथ आगे बढ़ना है। एकता के साथ बच्चे का व्यक्तितत्व और भी अच्छा बन पाएगा।
* भेदभाव दूर करती है होली...
होली पर हर धर्म के लोग मिलते हैं और अलग-अलग तरीकों से खुशियां बांटते हैं यही सीख आप बच्चों को भी दे सकते हैं। इसके जरिए वह भविष्य में टीमवर्क कर पाएंगे। इसके साथ उनके दिल में किसी के लिए भी भेदभाव पैदा नहीं होगा।
* घमंड का होता है नाश...
होली का त्योहार बच्चों को यह भी सीखाता है कि घमंड हमेशा हारता है, क्योंकि होली का त्योहार भक्त प्रह्लाद की जीत के रुप में मनाया जाता है। इस कहानी में यह भी बताया गया है कि कैसे वरदान के चलते होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर आग में बैठ जाती हैं और अपने घमंड के कारण वह खुद ही उसमें जलकर भस्म हो जाती है। इससे बच्चों को यह शिक्षा भी मिलती है कि परिस्थिति चाहे कोई भी हो अंत में हार हमेशा घमंड की ही होती है।
* गलती बताना सिखाएं....
होली बुराई पर अच्छाई की जीत का भी त्योहार है ऐसे में आप हमेशा उन्हें अच्छे काम करने के लिए प्रेरित करें। उन्हें समझाएं कि गलती छुपाने से सही नहीं होती यदि उनसे गलती होती है तो उन्हें सुधारना भी उनकी जिम्मेदारी है। इससे बच्चों को आगे चलकर सही और गलत के बीच फर्क भी समझ आएगा।