CG ब्रेकिंग: घर में अकेला पाकर नाबालिग से किया रेप.... दुखी होकर नाबालिग ने पी लिया कीटनाशनक.... फिर जो हुआ.... ऐसे घरवालों को मिली जानकारी.... रेप का फरार आरोपी गिरफ्तार......

CG ब्रेकिंग: घर में अकेला पाकर नाबालिग से किया रेप.... दुखी होकर नाबालिग ने पी लिया कीटनाशनक.... फिर जो हुआ.... ऐसे घरवालों को मिली जानकारी.... रेप का फरार आरोपी गिरफ्तार......

कोरबा। थाना बालको नगर में घर मे सूनेपन का फायदा उठाकर नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिक बालिका से दुष्कर्म कर फरार आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। दोनो पति-पत्नि काम करने गये थे। शाम को काम कर वापस लौटते समय फोन पर पता चला कि उसकी नाबालिक लड़की कीटनाशक दवाई पी ली है। जिसे ईलाज हेतु जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से ठीक होकर वापस आने के बाद नाबालिक बालिका से कीटनाशक दवा पिने का कारण पूछने पर  बहुत टाल मटोल करते हुए बताई की दिनांक 29.09.2021 को घर पर अकेली थी । 

तभी कृष्णा कुमार चैहान घर आया और मौके का फायदा उठाकर जबदस्ती दुष्कर्म किया तथा किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध क्रमांक 519/2021 धारा 376 भादवि, 6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। घटना बाद से आरोपी फरार हो गया था।  फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी भोजराम पटेल, एएसपी अभिषेक वर्मा के दिशानिर्देश तथा सीएसपी योगेश साहू के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी के हमरा सउनि नीलम केरकेट्टा के साथ विशेष टीम गठित किया गया।

  


विशेष टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी रात में अपने घर आया है। इस सूचना पर घर से आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़ा गया। जिससे घटना के संबंध में पूछने पर अपराध करना स्वीकार किया। जिसे आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है। नाम आरोपी कृष्ण कुमार चैहान पिता  स्व. छतराम चैहान उम्र 18 वर्ष पता बरपाली  थाना सक्ती जिला जाॅजगीर चाॅपा छ0ग0. हा0मु0 डबरीपारा चेकपोस्ट थाना बालकोनगर जिला कोरबा है।