Hindu Nav Varsh 2023 : इन 4 राशियों के लिए अपार लाभ लेकर आएगा हिंदू नववर्ष, 22 मार्च से शुरू हो रहा है ये दिन, यहाँ देखें पूरी जानकारी...
Hindu Nav Varsh 2023: Hindu New Year will bring immense benefits for these 4 zodiac signs, this day is starting from March 22, see full details here... Hindu Nav Varsh 2023 : इन 4 राशियों के लिए अपार लाभ लेकर आएगा हिंदू नववर्ष, 22 मार्च से शुरू हो रहा है ये दिन, यहाँ देखें पूरी जानकारी...




Hindu Nav Varsh 2023 :
नया भारत डेस्क : नए संवत्सर में प्रमुख ग्रहों की चाल बड़े ही शुभ संकेत दे रही है। हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080, 22 मार्च 2023 से शुरू होने जा रहा है। इस वर्ष कई राशियों को शुभ परिणाम प्राप्त होने वाले हैं। धन, करियर, कारोबार और नौकरी के क्षेत्र में अपार लाभ और सफलता मिलेगी। (Hindu Nav Varsh 2023)
विक्रम संवत 2080 में ग्रहों की चाल
विक्रम संवत 2080 में ग्रहों की चाल के अनुसार 30 साल बाद न्याय देव शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं। राहु और शुक्र मेष राशि में हैं तो वहीं केतु तुला राशि में होंगे। मंगल ने 13 मार्च को ही मिथुन राशि में प्रवेश किया है। ग्रहों के राजा सूर्य देवगुरु बृहस्पति और बुध के साथ मीन राशि में होंगे। नव संवत्सर पर गुरु पूरे 12 साल बाद मीन राशि में होंगे। ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों का ये अद्भुत संयोग मिथुन, सिंह, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी होने वाला है। (Hindu Nav Varsh 2023)
new year will bring immense benefits for these 4 zodiac sign
मिथुन राशि- हिंदू नववर्ष 2023 मिथुन राशि वालों को पेशेवर जीवन में बहुत ही शुभ परिणाम दे सकता है। आपको प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में सफलता के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। नए समझौतों पर डील पक्की हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर लाभ की संभवनाएं बढ़ती दिख रही हैं। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखने से ज्यादा लाभ मिलेगा, भाग्य का भी आपको पूरा साथ मिलने वाला है। (Hindu Nav Varsh 2023)
धनु राशि- नव संवत 2023 धनु राशि के जातकों के लिए भी लकी साबित होने वाला है। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। रुपये-पैसे की तंगी से बचे रहेंगे। अपनी प्रभावशाली वाणी से सबका दिल जीतने में कामयाब होंगे। परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। अच्छी नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे छात्रों को भी इस नए वर्ष खुशखबरी मिल सकती है। (Hindu Nav Varsh 2023)
सिंह राशि- नया संवत 2080 सिंह राशि वालों को रुपये-पैसे के मामले में खूब लाभ देगा। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। आय के साधन बढ़ सकते हैं, खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। कुल मिलाकर बैंक बैलेंस को अच्छे से मेंटेन करेंगे। घरवालों का सपोर्ट रहेगा। नौकरी से जुड़ी बाधाएं दूर होंगी, कार्यक्षेत्र पर विरोधियों की रणनीतियों को नाकाम करेंगे। (Hindu Nav Varsh 2023)
तुला राशि- हिंदू नववर्ष तुला राशि के जातकों को भी शुभ परिणाम देने वाला है। जरूरी लक्ष्यों को पाने में कामयाब होंगे। ग्रहों के दुष्प्रभाव से जो काम बिगड़ रहे थे, वो अब संवरते नजर आ सकते हैं। पेशेवर जीवन में शत्रु हावी नहीं हो पाएंगे, आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपकी तरक्की और सम्मान दोनों मिलेंगे। रोग-बीमारियों से बचे रहेंगे। (Hindu Nav Varsh 2023)