CG भारी बारिश अलर्ट : इन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट.....
Heavy Rain Warning, Meteorological Department issued yellow alert




Heavy Rain Warning, Meteorological Department issued yellow alert
रायपुर। मौसम विभाग ने भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। येलो अलर्ट जारी किया गया है। 07/09/2023 सुबह 08:30 तक प्रदेश के राजनन्दगाँव, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर तथा सुकमा जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में आगामी 2 दिनों ताक मानसून सक्रिय रहेगा तथा भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई में बना हुआ है जबकि पूर्वी छोर निजामाबाद, लखनऊ, सतना, रायपुर और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक माध्य समुद्र तल पर स्थित है। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा दक्षिण ओडीशा और उत्तर आंध्रप्रदेश और उसके आसपास 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके अगले 24 घंटे में दक्षिण ओडीशा होते हुए दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।
एक द्रोणीका उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दाब के क्षेत्र से ओडीशा तथा छत्तीसगढ़ होते हुए दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.6°C ARG डोंगड़गढ़ तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6°C दुर्ग में दर्ज किया गया।
वर्षा के मुख्य आंकड़े अनुसार, सुकमा -9, छिंदगढ़ -6, घरघोड़ा, मानपुर 5 पत्थलगांव थानखमरिया, पौडीउपरोरा, खरसिया 4, पाली, अंबागढ़चौकी, सिमगा, अकलतरा, पखांजूर, साजा, पलारी, कवर्धा, मोहला, बिलासपुर, कुसमी, बलौदा, कोटा, मस्तूरी, कसडोल, रायगढ़, कुआकडा, माना-रायपुर-एपी, गंडई -3 चांपा, काँटा, बेरला, खैरागढ़, राजनांदगांव, पथरिया, लैलूंगा, मालखरौदा, डोंगरगढ़, बिल्हा, जांजगीर, डोंगरगांव, लोरमी, तमनार, प सौर, धमधा, मुंगेली, नवागढ़, बलौदाबाजार, अभनपुर, मैनपाट, प्रेमनगर, बैकुंठपुर, शिवरीनारायण, छुरिया, गुडरदेही -2 तथा कुछ और स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई।