CG- भारी बारिश अलर्ट: गरज-चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना... बिजली गिरने की भी आशंका.... देखें कहां कैसा रहेगा मौसम.....
Chhattisgarh Weather Update, Heavy rain alert रायपुर। मौसम विभाग की चेतावनी (Warning) अनुसार प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वानुमान (Forecast for CG) अनुसार प्रदेश में अनेक स्थानों पर गरज़ चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में मानसून की गतिविधि सामान्य रही।




Chhattisgarh Weather Update, Heavy rain alert
रायपुर। मौसम विभाग की चेतावनी (Warning) अनुसार प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। पूर्वानुमान (Forecast for CG) अनुसार प्रदेश में अनेक स्थानों पर गरज़ चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में मानसून की गतिविधि सामान्य रही।
अधिकतम तापमानों में प्रदेश के रायपुर व दुर्ग संभागों में चिन्हांकित वृद्धि, बस्तर व सरगुजा संभाग में उल्लेखनीय गिरावट तथा बिलासपुर संभाग में विशेष परिवर्तन नहीं हुये। वे प्रदेश के रायपुर व दुर्ग संभागों में सामान्य से अधिक, बिलासपुर संभाग में सामान्य तथा शेष सभी संभागों में सामान्य से कम रहे। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। वे प्रदेश के दुर्ग संभाग में सामान्य से अधिक बिलासपुर संभाग में सामान्य से कम तथा शेष संभागों में सामान्य रहे।
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.9°C ARG मुंगेली में दर्ज किया गया। एक चक्रवाती घेरा दक्षिण- पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरा उपरिगामी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा झारखंड के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 2.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका झारखंड से विदर्भ तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में कल दिनांक 25 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटेे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है। रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान अनुसार आकाश मेघमय रहने तथा गरज चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। शहर का अधिकतम 33°C के आसपास रहने की संभावना है।