Groom Refused to Marry on Seeing The Girl : लड़की को देखते ही दुल्हे ने बदला अपना मूड, शादी से किया इनकार, मामला जान उड़ जायेंगे आपके होश...
Groom Refused to Marry on Seeing The Girl: On seeing the girl, the groom changed his mood, refused to marry, the matter will blow your senses... Groom Refused to Marry on Seeing The Girl : लड़की को देखते ही दुल्हे ने बदला अपना मूड, शादी से किया इनकार, मामला जान उड़ जायेंगे आपके होश...




Groom Refused to Marry on Seeing The Girl :
नया भारत डेस्क : उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया है। दरअसल, शादी के पंद्रह दिन पहले युवक ने अचानक मूड बदला और शादी करने से इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, शादी के पहले युवक ने युवती को देखा। देखते ही युवक अपने घर वालों को बताया कि लड़की का रंग काला है और उससे शादी नहीं करूंगा। परिजनों के काफी समझाने के बाद भी उसने शादी के लिए हामी नहीं भरी। परेशान परिजन उसे कोतवाली लेकर पहुंचे। (Groom Refused to Marry on Seeing The Girl)
पुलिस के समझाने के बाद भी युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा। बाद में लड़की पक्ष ने भी शादी करने से मना कर दिया। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से रिश्ता खत्म कर दिया गया। दरअसल, डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपने बेटे की शादी संभल जिले के एक गांव निवासी युवती के साथ तय की थी। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां चल रही थी। (Groom Refused to Marry on Seeing The Girl)
29 मई को शादी की तारीख तय हुई। लेकिन, रविवार को अचानक युवक ने लड़की का रंग काला बताकर उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया। उसके इस फैसले से परिजनों के होश उड़ गए। काफी समझाने के बाद भी युवक शादी करने के लिए राजी नहीं हुआ। लिहाजा, परेशान परिजन युवक को लेकर डिडौली कोतवाली पहुंचे। पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। (Groom Refused to Marry on Seeing The Girl)
पुलिस ने भी युवक को समझाने की कोशिश की लेकिन वह किसी हाल अपने फैसले से पीछे नहीं हटा। कोतवाली में करीब दो घंटे तक विवाद की स्थिति बनी रही। इसके बाद पुलिस ने लड़की पक्ष से फोन पर बात की। पुलिस की बात सुनने के बाद लड़की पक्ष ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों की आपसी सहमति से शादी को रद्द कर दिया गया। रविवार को ये मामला क्षेत्र में चर्चाओं में बना रहा। सीओ सिटी विजय कुमार ने दोनों पक्षों की आपसी सहमति से शादी को रद्द होने की बात कही। (Groom Refused to Marry on Seeing The Girl)