VIDEO 'चीयर फॉर इंडिया' लॉन्च: भारतीय खिलाड़ियों में जोश भरेगा ग्रैमी अवॉर्ड विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान का यह गीत.... युवा सिंगर अनन्या बिड़ला ने दी है आवाज.... देखें ओलिंपिक के लिए भारत का ऑफिशियल सॉन्ग.....




नई दिल्ली। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक जाने वाली टीम के लिए आधिकारिक गीत 'चियर फॉर इंडिया' लॉन्च किया। इस गीत को ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान और युवा गायिका अनन्या बिरला ने मिलकर तैयार किया है। इस गीत का शीर्षक 'चीयर4इंडिया : हिन्दुस्तानी वे' है। खेल मंत्रालय ने टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय एथलीटों का उत्साह बढ़ाने के लिए चियर फॉर इंडिया सॉन्ग रिलीज किया।
इस गाने को ग्रैमी अवॉर्ड विजेता संगीतकार ए.आर.रहमान ने कंपोज किया है। युवा सिंगर अनन्या बिड़ला ने गाने को अपनी आवाज दी है। खेल मंत्रालय ने देशवासियों से अपील है कि वे ओलिंपिक के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करें। गाने के वीडियो में अलग-अलग ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता को दिखाया गया है। खेल मंत्री ने कहा, 'मैं सभी देशवासियों से इस गीत को सुनने और साथियों से इसे शेयर करने और टोक्यो ओलंपिक के लिए पूरे भारतीय दल के लिए यह दिखाने के लिए चीयर करने का भी अनुरोध करता हूं कि हम आपके साथ हैं।'
खेल मंत्री ने रहमान और अनन्या का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने कोरोना महामारी के इतने मुश्किल समय में इस गीत को तैयार किया। भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि यह गाना 18 महीने के कठिन मेहनत का नतीजा है। गाने की लॉन्चिंग के समय खेल राज्य मंत्री नीतीश प्रमाणिक, खेल सचिव रवि मित्तल, साई डायरेक्टर संदीप प्रधान और भारतीय ओलिंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता भी मौजूद थे।
देखें वीडियो