ग्राम पंचायत कुंवरपुर के गाैठान में ग्राम बइगा के द्वारा किया गया गोवर्धन पूजा।




सितेश सिरदार लखनपुर:– दीपावली के एक दिन बाद 5 नवंबर दिन शुक्रवार को गोवर्धन पूजा गौठानों में 'गौठान दिवस' के रूप में मनाया गया।राज्य सरकार ने गौठानों- चारागाहों और पशुधन के संरक्षण के लिए राज्य में एक मुहिम चलाई है। गोवर्धन पूजा के त्यौहार को उत्साह के साथ मनाने के पीछे गौठानों के संरक्षण का उद्देश्य निहित है।गोवर्धन पूजा को लोग अन्नकूट पूजा के नाम से भी जानते हैं. दिवाली के अगले दिन यानि आज5 नवंबर दिन शुक्रवार को गोवर्धन पूजा मनाया गया. इस दिन गोवर्धन पर्वत, गोधन यानि गाय और भगवान श्री कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है. इसके साथ ही वरुण देव, इंद्र देव और अग्नि देव आदि देवताओं की पूजा का भी विधान है. गोवर्धन पूजा में विभिन्न प्रकार के अन्न को समर्पित और वितरित किया गया। इसी वजह से इस उत्सव या पर्व का नाम गोवर्धन पूजा या अन्नकूट पड़ा इस दिन अनेक प्रकार के पकवान, मिठाई से भगवान को भोग लगाया जाता है। इस बीच सरपंच प्रतिनिधि हेमराज सिंह ,रोजगार सहायक रामचरन सारथी, उपसरपंच गुलाब पैकरा, कुंवरपुर ग्राम बइगा आलम साय सिरदार, कृष्णा भास्कर, गीता,सुमिता, सिलमानिया, विकाश,चिल्हो बारगाह, प्रजापति, दिलीप पैकरा, सचिन तिर्की, आसन सारथी एवम अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।