बिग CG न्यूज: अधिकारियों/कर्मचारियों के वेतन को लेकर अच्छी खबर…. सभी BEO और प्राचार्यों को आदेश हुआ जारी.... आदेश में वेतन को लेकर लिखी ये बात.... देखें पूरा आदेश......

बिग CG न्यूज: अधिकारियों/कर्मचारियों के वेतन को लेकर अच्छी खबर…. सभी BEO और प्राचार्यों को आदेश हुआ जारी.... आदेश में वेतन को लेकर लिखी ये बात.... देखें पूरा आदेश......

अंबिकापुर 14 अक्टूबर 2021। जिला शिक्षा अधिकारी ने दीपावली त्योहार के पूर्व सभी कर्मचारियों / अधिकारियों के वेतन भुगतान सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए हैं। सरगुजा जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी शासकीय हाई स्कूल / हायर सेकेण्ड्री के प्राचार्य और सभी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किया है। DEO की तरफ से कहा गया है कि अपने अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों / अधिकारियों का वेतन दीपावली पर्व के पूर्व आहरित कर भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

सरगुजा जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि दिनांक 04.11.2021 को दिपावली का त्योहार है जिसे ध्यान में रखते हुए आपको निर्देशित किया जाता है, कि आप अपने अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों / अधिकारियों का वेतन दीपावली पर्व के पूर्व आहरित कर भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करें। नवनियुक्त व्याख्याताओं के संबंध में निर्देशित किया जाता है कि उनके पदस्थापना विद्यालय में पद रिक्त नहीं होने की स्थिति में तत्काल इस कार्यालय को सूचित करें, ताकि दीपावली पर्व से पूर्व उनके वेतन आहरण की व्यवस्था की जा सकें। इसे सर्वोच्य प्राथमिकता देवें।