कर्मचारियों को नए का तोहफा: कर्मचारियों के लिए Good News, वेतन में 19 फीसद की वृद्धि, हर महीने खाते में 25000 तक बढ़ेगी राशि…

कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। दरअसल उनके वेतन 19 फीसद की वृद्धि की गई है। 1 जुलाई 2021 से इसे लागू किया गया है।

कर्मचारियों को नए का तोहफा: कर्मचारियों के लिए Good News, वेतन में 19 फीसद की वृद्धि, हर महीने खाते में 25000 तक बढ़ेगी राशि…
कर्मचारियों को नए का तोहफा: कर्मचारियों के लिए Good News, वेतन में 19 फीसद की वृद्धि, हर महीने खाते में 25000 तक बढ़ेगी राशि…

Good news for employees 19 percent hike in salary 

नया भारत डेस्क : कर्मचारियों को नए साल में बड़ा तोहफा मिला। दरअसल उनके वेतन में 19 फीसद की वृद्धि की गई है। जिसके कारण कर्मचारियों के वेतन में एकमुश्त वृद्धि देखी गई जाएगी। मंगलवार को हुई बैठक में इस पर निर्णय लिया गया है। 11 वीं बैठक में कर्मचारियों के वेतन में 19 फीसद की वृद्धि पर सहमति दी गई है।

 

कर्मचारियों को 19 फीसद मिनिमम बेनिफिट गारंटी देने का निर्णय

 

इसके साथ ही कोल इंडिया के करीब 265000 कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं प्रत्येक कर्मचारी के वेतन में 6000 से लेकर ₹25000 तक की वृद्धि प्रतिमाह देखने को मिलेगी। कोयला कर्मचारियों को 19 फीसद मिनिमम बेनिफिट गारंटी देने का निर्णय लिया गया है। मामले में प्रबंधन का कहना है कि वेतन समझौते में जो भी तय हुआ है, इसकी जानकारी मंत्रालय को भेजी जाएगी।(Good news for employees 19 percent hike in salary )

 

बीसीसीएल के 36000 कर्मचारियों को लाभ

 

इसके साथ ही बीसीसीएल के 36000 कर्मचारियों को 19 फीसद मिनिमम गारंटी बेनिफिट का लाभ दिया जाएगा। कोल इंडिया की बीसीसीएल, सीसीएल, ईसीएल सहित कुल 7 कंपनियों के कर्मचारी के बेसिक वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी। जिसके कारण 36 हजार से अधिक बीसीसीएल के अधिकारियों को भी इसका लाभ मिलेगा।(Good news for employees 19 percent hike in salary )

 

मंगलवार को कोलकाता में बड़ी बैठक आयोजित की गई। जेबीसीसीआई 11वीं की आठवीं बैठक की सुबह 11:00 बजे से शुरू हुई थी। 8:00 बजे तक चलने वाली इस बैठक में प्रबंधन द्वारा 14 फीसद एनजीबी का ऑफर दिया गया था जबकि यूनियन की मांग 26 फीसद से थी। ऐसे में यूनियन और प्रबंधन के बीच 19 फीसद पर सहमति बनी। बता दें कि इससे पहले 10वें वेतन समझौते में कोयला कर्मचारियों को 29 फीसद की वेतन वृद्धि का लाभ मिला था। जिनमें 20 फीसद वेतन में वृद्धि के अलावा 5 फीसद राशि पेंशन के लिए जबकि 4 फीसद विशेष भत्ता के रूप में देने का प्रावधान किया गया था।(Good news for employees 19 percent hike in salary )

 

कर्मचारियों के लिए नया वेतन 1 जुलाई 2021 से लागू

 

वहीं कर्मचारियों के लिए नया वेतन 1 जुलाई 2021 से लागू किया जाएगा। इसके तहत जहां :-

 

 

  • A1 ग्रेड के अधिकारियों को अब ₹71031 का लाभ दिया जाएगा।
  • A3 ग्रेड के अधिकारियों को ₹55073 उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • B3 ग्रेड के अधिकारियों के लिए बेसिक सैलरी ₹56103 जबकि
  • C3 ग्रेड के कर्मचारियों के लिए बेसिक सैलरी ₹47330 होगी
  • D2 ग्रेड कर्मचारियों के लिए बेसिक सैलरी ₹43775
  • E2 ग्रेड के कर्मचारियों के लिए बेसिक सैलरी ₹41966 होगी।
  • F2 ग्रेड के लिए बेसिक सैलरी ₹40925 जबकि
  • G2 ग्रेड के लिए बेसिक सैलरी ₹40925 और
  • H2 ग्रेड के बेसिक सैलरी 40059 रुपए तय की गई है।(Good news for employees 19 percent hike in salary )