CG- रेप के बाद प्रेमिका की हत्या: शादी का वादा कर दुष्कर्म... प्रेमी ने इंटरनेट पर सर्च किए मर्डर के तरीके... चुनरी से गला घोंटकर फांसी पर लटकाया... फिर जो हुआ....
Girlfriend murdered after rape Crime News




Crime News
Kondagaon: प्रेमी ने अपने ही प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। मर्डर को आत्महत्या की शक्ल दी। कोंडागांव के माकड़ी थाना क्षेत्र के कुरलूबहार ग्राम की घटना है। आरोपी बताया की इसका मृतिका के साथ माह अप्रैल 2023 से प्रेम संबंध चल रहा था। आरोपी ने मृतिका से शादी करने का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी स्थापित किया। आरोपी लखीचंद मरकाम के घर वाले इसका रिश्ता उड़ीसा की लड़की के साथ तय कर दिये थे और आरोपी की सगाई उड़ीसा की लड़की के साथ होने वाली थी।
इस बात की जानकारी मृतिका को पता चलने पर वह बहुत दुखी हो गई, मृतिका आरोपी लखीचंद को लड़की से रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाने लगी, इस पर आरोपी मृतिका से अत्यधिक गुस्सा हो गया और उसने मृतिका को अपने रास्ते से हटाने के लिए मारने की योजना बनाई। आरोपी के द्वारा घटना दिनांक के दोपहर 02 बजे के आसपास अपने मोबाईल के गूगल में जाकर लोग को मारने की दवा टाईप कर जानकारी लिया। उसी दिनांक को मृतिका ने आरोपी लखीचंद को फोन कर बताया कि वह अपने रिश्तेदार की शादी में ग्राम कुरलूवहार आ रही है, तब आरोपी लखीचंद मृतिका से रात्रि में मिलने की ईच्छा जाहिर की।
रात्रि 10:30 बजे मृतिका शादी में शामिल होकर अपने सहेली के साथ अपने चचेरे भाई महेश के मोटर सायकल में बैठकर अपने गांव गई। महेश मृतिका को उसके घर के सामने छोड़कर वापस शादी घर चला गया, मृतिका अपने घर अन्दर न जाकर आरोपी को फोन कर मिलने बुलायी। आरोपी लखीचंद मोटर सायकल में मृतिका के घर के पास आकर उसे अपने मोटर सायकल में बैठाकर भूसरकली का जंगल लेकर गया और मृतिका के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया, उसके बाद उसके चुनरी से मृतिका का गला घोंट कर पास के पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर लटका दिया।
युवती अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गांव की सहेली के साथ ग्राम कुरलुबहार गई थी। रात्रि में घर वापस नही आने पर उसकी सहेली के पास परिजनों द्वारा जाकर पूछने पर सहेली के द्वारा बताया गया कि वह मृतका के साथ महेश के मोटर सायकल में बैठकर रात्रि 10.30 बजे वापस आ गई थी। मृतका के घर नही आने पर परिजन अपने सगा सम्बंधी एवं रिश्तेदारों के यहाँ पता तलाश कर रहे थे।
फिर गांव के लोगों के माध्यम से पता चला कि युवती जंगल में फांसी लगा ली है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना माकडी में मर्ग क्र. 07/2024 धारा 174 जा.फी. कायम कर घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल निरीक्षण पर स्ट्रगल मार्क पाये जाने पर मृतिका की मौत संदिग्ध लगी। वैज्ञानिक अधिकारी के द्वारा घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर मृतिका की मौत में संदेह जाहिर किये थे। थाना माकड़ी पुलिस उसी दिशा पर कार्य कर रही थी।
घटना दिनांक को घटनास्थल निरीक्षण एवं शव निरीक्षण करने के पश्चात मृतिका के शव का पी.एम. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माकड़ी के डॉक्टरों की टीम से कराया गया था। डॉक्टर के द्वारा मृतिका का पी.एम. रिपोर्ट प्रदाय किया गया। डॉक्टर ने पी.एम. रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु गला घोटकर हत्या करने से होना लेख करने पर पी.एम. रिपोर्ट के आधार पर थाना माकडी में अपराध क्र. 09/2024 धारा 302 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
टेक्नीकल इनपूट के आधार पर आरोपी लखीचंद मरकाम उम्र 24 वर्ष साकिन नयापारा कुरलूवहार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। प्रकरण में आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल तथा मोबाईल को जप्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य सबूत के आधार पर आरोपी लखीचंद मरकाम पिता स्व० सोमारू मरकाम उम्र 24 वर्ष साकिन नयापारा कुरलूबहार थाना माकड़ी जिला कोण्डागांव को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश से न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जा रहा है।