गर्लफ्रेंड ने काटा प्राइवेट पार्ट: महिला योगा टीचर ने बॉयफ्रेंड को पहले खिलाया खाना.... गर्लफ्रेंड ने चाकू से काटा बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट.... Private Part काटने के बाद Girlfriend ने कहा, 'आई एम सॉरी'.......




डेस्क। एक महिला योगा टीचर ने अपने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट चाकू से काटकर अलग कर दिया। घटना के दौरान युवक बेहोश था। उसको इसकी जानकारी नहीं हुई। लेकिन होश में आने पर जब उसने महिला को फोन लगाया तो उसने आई एम सॉरी बोल उसको अस्पताल में भर्ती कराया। युवक ने महिला के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। हालांकि महिला ने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। हैरान करने वाला मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर में सामने आया है। पुलिस ने बताया कि युवक ने मामला दर्ज कराया। जिसमें बताया कि नशीला पदार्थ देने के बाद उसके साथ गलत काम करने में विफल होने के बाद टीचर ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।
अभी रीमा के पकड़ने जाने के बाद उससे पूछताछ में ही घटना के कारण पता चलेगा। पुलिस में दर्ज शिकायत में युवक ने बताया कि बीकानेर का रहने वाला 28 साल का युवक योग की ट्रेनिंग करने जयपुर में आकर रहा रहा था। इस दौरान उसकी योग की एक टीचर से फेसबुक के जरिए बात हुई। रीमा नाम की इस महिला से युवक मिलने लगा और बातचीत शुरू हो गई। जिसके बाद दोनों एक दूसरे के घर आने लगे। 16 नवंबर को रीमा ने उसको घर बुलाया और दोनों ने साथ में खाना खाया।
जिसके बाद युवक जब घर वापस जाने लगा तो रीमा साथ जाने का बोलकर युवक के कमरे आ गई। इस दौरान युवक बेहोश हो गया और रीमा ने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काटकर अलग कर दिया। युवक ने बताया कि जब उसे होश आया तो उसने बिस्तर पर खून देखा। तब उसको प्राइवेट पार्ट कटा होने की जानकारी हुई। जब उसने रीमा को फोन लगाया तो उसने कहा आई एम सॉरी। जिसके बाद युवक के कहने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने सर्जरी के बाद युवक को छुट्टी दे दी।