CG ट्रांसफर ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया एक और ट्रांसफर आदेश.... राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला... इन जिलों में बनाए गए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी.... माशिमं को मिला नया उप सचिव.... देखें लिस्ट.....

CG ट्रांसफर ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया एक और ट्रांसफर आदेश.... राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला... इन जिलों में बनाए गए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी.... माशिमं को मिला नया उप सचिव.... देखें लिस्ट.....

रायपुर 22 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने ट्रांसफर आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें से हीना अनिमेष नेताम को श्रम विभाग में अपर आयुक्त बनाया गया है, इसके अलावा देवनारायण कश्यप को CEO सुकमा बनाया गया है। साथ ही सुभाष सिंह राज को माध्यमिक शिक्षा मंडल में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पूर्व में किए गए तबादले में संसोधन करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को दूसरी जगहों पर पदस्थ किया गया है, जिनमें अनिल कुमार वाजपेयी को अधीक्षक स्टेट गैरेज बनाया गया है। वहीं प्रेमलता मंडावी को उप आयुक्त भू अभिलेख नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही ज्योति गुगेल को अतिरिक्त मुख्य कार्यरपालन अधिकारी कौशल उन्नयन रायपुर में पदस्थ किया गया है।

दुश्यंत कुमार रायस्त और अमित बेक को क्षेत्रीय परिवहन विभाग का भार सौंपा गया है। बता दें कि दुश्यंत कुमार रायस्त पहले उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर में पदस्थ थे, जिनको अब रायगढ़ और अमित बेक सहायक संचालक समाज कल्याण संचालनालय, रायपुर में पदस्थ थे जिनका अब बिलासपुर में तबादला कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन एतद्द्द्वारा इस विभाग के समसंख्यक आदेश दिनांक 12.09.2021 में 1/ सरल क्रमांक- 04 पर अंकित अधिकारी श्री अनिल कुमार बाजपेयी (रा.प्र.से. पी.-2008 प्रवर श्रेणी) अपर कलेक्टर बालोद का उप सचिव, मंत्रालय किया गया स्थानांतरण संशोधित करते हुए उन्हें अधीक्षक, स्टेट गैरेज, रायपुर के पद पर पदस्थ करता है। सरल क्रमांक- 24 पर अंकित अधिकारी सुश्री प्रेमलता मण्डावी (रा.प्र.से.. आर.आर.-2014, वरिष्ठ श्रेणी), संयुक्त कलेक्टर, कांकेर का संयुक्त कलेक्टर, सुकमा किया गया स्थानांतरण संशोधित करते हुए उन्हें उप आयुक्त, भू-अभिलेख नवा रायपुर अटल नगर के पद पर पदस्थ करता है।

सरल क्रमांक- 29 पर अंकित अधिकारी सुश्री ज्योति गुगेल (रा.प्र.से. पी.-2016, कनिष्ठ श्रेणी), उप सचिव माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर का डिप्टी कलेक्टर, जाजगीर-चांपा किया गया स्थानांतरण संशोधित करते हुए उन्हें अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कौशल उन्नयन, रायपुर के पद पर पदस्थ करता है। राज्य शासन एतद्द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के निम्नलिखित अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए उन्हें अस्थाई रूप से, आगामी आदेश तक नीचे दर्शित तालिका में उनके नाम के सम्मुख कॉलम (4) में दर्शाये गये स्थान पर पदस्थ करता है।

देखें लिस्ट