Free Ration till December 2023 : मोदी सरकार का बड़ा फैसला,81 करोड़ लोगों को दिया नए साल का तोहफा, दिसंबर 2023 तक मुफ्त राशन देगी सरकार…
Free Ration till December 2023 Cabinet Decision: कैबिनेट ने अब एक साल के लिए मुफ्त राशन योजन को बढ़ा दिया है. अब 31 दिसंबर 2023 तक मुफ्त में अनाज मिलेगा. नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत गरीबों मुफ्त में अनाज उपलब्ध मिलेगा.




Free Ration till December 2023
नई दिल्ली 24 दिसंबर 2022: मोदी सरकार ने नए साल पर देश के 80 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को तोहफा दिया है। आज केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने ऐलान किया कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत चावल, गेंहू और मोटा अनाज साल 2023 में भी बांटना जारी रखेगी। पीयूष गोयल ने कहा कि अभी सरकार चावल, गेंहू और मोटे अनाज पर क्रमश: 3, 2 और 1 रुपए प्रति किलो की दर से कीमत लेती है, लेकिन अब सरकार ने फैसला लिया है कि दिसंबर 2023 तक यह अनाज पूरी तरह से मुफ्त में मिलेगा।( Free Ration till December 2023)
मोदी सरकार ने गरीबों को फ्री अनाज दिए जाने को लेकर कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (National Food Security Act) के तहत अब 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त खाद्यान्न मिलेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें दिसंबर 2023 तक खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए एक रुपए का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। सरकार इस पर प्रति वर्ष करीब 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी।( Free Ration till December 2023)