CG शर्मनाक: जीजा ने साली के साथ पार कर दी हैवानियत की हदें.... जीजा और उसके दोस्तों ने शराब पिलाकर किया विवाहिता से गैंगरेप.... साली को बनाया हवस का शिकार....




...
कवर्धा 18 दिसंबर 2021। 23 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। मामला भोरमदेव थाना क्षेत्र का है। जिले के भोरमदेव में एक विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी उसका जीजा और तीन अन्य दोस्त हैं जिन्होंने महिला को शराब पिलाकर घटना को अंजाम दिया। भोरमदेव पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी जीजा और उसके दोस्तों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गये थे। एक संदेही को हिरासत में लिया गया है।
बाकी की तलाश की जा रही है। जीजा अपने दोस्तों के साथ युवती के घर रात में पहुंचा था। सभी ने एक साथ शराब पी और उसी के घर में सो गये थे। इसी दौरान उन्होंने बारी-बारी विवाहिता के साथ रेप किया। दुष्कर्म करने वाला कोई और नहीं बल्की उसके जीजा ही है, जीजा ने अपने दोस्तो के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने पीड़िता को शराब पिलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद सभी आरोपी वहा से मौके में ही फरार हो गये। जिसमे से 1 संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।