पूर्व मंत्री गिरफ्तार: पूर्व मंत्री ने विदेशी महिला से कई बार किया रेप…. प्रग्नेंट हुई तो जबरन करा दिया एबार्शन…. जान से मारने की भी धमकी.....




चेन्नई। मलेशियाई महिला से रेप करने के आरोप में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और अन्नाद्रमुक नेता एम. मणिकनंदन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मलेशियाई महिला ने आरोप लगाया था कि पूर्व मंत्री मणिकनंदन ने शादी का झांसा देकर उसका रेप किया था। महिला ने उन पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। चेन्नई पुलिस ने उन्हें बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने कहा है कि रेप के बाद जब वह प्रग्नेंट हो गई तो उस पर एबॉर्शन करवाने का दबाव बनाया गया। इसे लेकर मणिकनंदन ने कहा था कि उन पर महिला की सहमति के बिना एबॉर्शन कराने का गलत केस दर्ज किया गया है।
भले ही बाद में मणिकनंदन एबॉर्शन कराने के आरोप को गलत ठहरा रहे हैं, लेकिन पहले तो उन्होंने महिला को पहचानने से भी इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह इस महिला को नहीं जानते हैं। हालांकि, बाद में मामला बढ़ता देख उन्होंने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका भी लगाई, जो कि खारिज हो गई थी। इसके बाद से ही वह गिरफ्तारी से बचने की कोशिशें कर रहे थे।
बता दें मणिकनंदन तमिलनाडु सरकार में आईटी मंत्री रह चुके हैं। उन पर मलेशिया की एक महिला ने बलात्कार करने, एबॉर्शन करवाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में अद्यार महिला थाने में शिकायत दर्ज की गई है। एम. मणिकनंदन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें बेंगलुरु से चेन्नई सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मणिकनंदन का दावा था कि उनके खिलाफ IPC की धारा 313 के तहत केस दर्ज किया गया है, जो सही नहीं है। हालांकि, कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी थी।